नवरात्रि के पहले दिन और गुड़ी पड़वा के मौके पर शनिवार को अमिताभ बच्चन, अजय देवगन और आशा भोसले जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों के लिए खुशी, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दिन विक्रम संवत् के नववर्ष का आरंभ माना जाता है।
Related Stories
बॉलीवुड हस्तियों ने ट्वीट कर लोगों को गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं इन लफ्जों में दी:
अमिताभ बच्चन : आज- उगादि, गुड़ी पड़वा, चैत्र नवरात्रि, साजिबू नोंग्मा पैन्बा चेइराओबा, चेती चंद, नवरेह, पोइला बोइशाख, बिहू, हिंदू नववर्ष..हमारे महान राष्ट्र की सभी त्योहारों की शुभकामनाएं।
आशा भोसले : गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं।
अजय देवगन : सबको नए साल की बहुत बधाइयां। हैप्पी नवरात्रि, गुड़ी पड़वा और उगादि।
सनी देओल : उगादि की बधाई।
एशा देओल : हमारे देश में मनाए जा रहे तीनों पर्व की बधाई।
अदनान सामी : इस शुभ दिन सबको गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं।
बोमन ईरानी : सबको गुड़ी पड़वा की बधाई। इस शुभ अवसर पर प्रेम, शांति और खुशी की कामना।
Also Read:
Gudi Padwa 2019: गुड़ी पड़वा का शुभ मुहूर्त, कथा महत्व और जानें तोरण और पताका लगाने का नियम