1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पी.वी. सिंधु के 'बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप' जीतने पर शाहरुख, अनुष्का, करण सहित इन बॉलीवुड सेलेब्स ने दी बधाई

पी.वी. सिंधु के 'बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप' जीतने पर शाहरुख, अनुष्का, करण सहित इन बॉलीवुड सेलेब्स ने दी बधाई

 Published : Aug 25, 2019 09:36 pm IST,  Updated : Aug 25, 2019 09:56 pm IST

पी.वी. सिंधु बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप को जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं।

P.V Sindhu- Shah rukh khan- India TV Hindi
P.V Sindhu- Shah rukh khan

नई दिल्ली: पी.वी. सिंधु बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप को जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। उन्हें बधाई देने के लिए पूरा बॉलीवुड सामने आ गया। शाहरुख खान, अनुपम खेर, अनुष्का शर्मा और करण जौहर जैसे दिग्गजों ने सोशल मीडिया के माध्यम से सिंधु को बधाई दी।

सिंधु ने जापान के नोजोमी ओकुहारा को सीधे गेमों में 21-7, 21-7 से हराकर स्विट्जरलैंड के बासेल में महिला एकल खिताब जीता।

शाहरुख खान ने ट्वीट कर कहा, "बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने पर पी.वी. सिंधु को बधाई। अपनी प्रतिभा से देश का नाम रोशन कर हमें कर दिया।"

अनुपम खेर ने कहा, "वर्ल्ड चैंपियन बनने पर पी.वी. सिंधु को बधाई। आपकी जीत ने हमें विश्व विजेता बना दिया। जय हो, जय हिंद।"

करण जौहर ने कहा, "भारत के लिए गर्व का दिन है। पी.वी. सिंधु को बधाई।"

अभिनेता सुनील शेट्टी ने लिखा, "ब्रावो चैंपियन, प्राउड इंडियन।"

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने कहा, "शानदार प्रदर्शन।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन