1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड ने सानिया मिर्जा को दी जीत की बधाई

बॉलीवुड ने सानिया मिर्जा को दी जीत की बधाई

 Written By: IANS
 Published : Nov 03, 2015 01:56 pm IST,  Updated : Nov 03, 2015 02:00 pm IST

मुंबई: फरहान अख्तर, सोनाक्षी सिन्हा और वरुण धवन सहित कई बॉलीवुड सितारों ने सानिया मिर्जा की वर्ष के आखिरी डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट, डब्ल्यूटीए फाइनल्स में मिली खिताबी जीत के लिए तारीफ की और 'भारत को गौरवान्वित

बॉलीवुड ने सानिया...- India TV Hindi
बॉलीवुड ने सानिया मिर्जा को दी जीत की बधाई

मुंबई: फरहान अख्तर, सोनाक्षी सिन्हा और वरुण धवन सहित कई बॉलीवुड सितारों ने सानिया मिर्जा की वर्ष के आखिरी डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट, डब्ल्यूटीए फाइनल्स में मिली खिताबी जीत के लिए तारीफ की और 'भारत को गौरवान्वित करने' और इसी तरह 'आगे बढ़ते' रहने की बात कही। डब्ल्यूटीए फाइनल्स टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सानिया और उनकी स्विट्जरलैंड की जोड़ीदार मार्टिना हिगिस ने जीत हासिल की।

ये भी पढ़ें- सानिया-मार्टिना ने जीता डब्ल्यूटीए फाइनल्स खिताब

बॉलीवुड सितारों ने कहा कि यह सानिया की उपलब्धियों की किताब में एक नया खिताब है और अभी और खिताब आने बाकी हैं।

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने ट्विटर पर सानिया को बधाई देते हुए लिखा, "बधाई हो सानिया मिर्जा। इस खिताब के लिए, इससे पहले जीते गए सभी खिताबों के लिए और आगे जीते जाने वाले खिताबों के लिए भी।"

फरहान ने ट्वीट किया, "सानिया मिर्जा और हिंगिस जीत के क्षेत्र में हैं और एक बार फिर से बधाई।"

बॉलीवुड अभिनेता वरुण और विवेक ओबरॉय ने भी ट्वीट कर सानिया को बधाई दी।

वरुण ने ट्वीट किया, "सानिया आप पर गर्व है और अब मुझे बिरयानी खिलाना।"

विवेक ने ट्वीट किया, "भारत की सुपर स्टार टेनिस खिलाड़ी को फिर से बधाई। आगे बढ़ते रहो और भारत को गौरवान्वित करो।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन