1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मोहल्ला अस्सी' की तरह ये फिल्में भी हैं गालियों से भरी हुई

'मोहल्ला अस्सी' की तरह ये फिल्में भी हैं गालियों से भरी हुई

 Published : Jun 17, 2015 06:23 pm IST,  Updated : Jun 17, 2015 08:19 pm IST

नई दिल्लीः गालियां देना तो फिल्मों में आम बात हो गई है लेकिन जिस तरह आज के सिनेमा में भद्दी गालियों का इस्तेमाल हो रहा है वो विवादों को कुछ ज्यादा ही न्योता दे रही

'मोहल्ला अस्सी' की तरह...- India TV Hindi
'मोहल्ला अस्सी' की तरह ये फिल्में भी हैं गालियों से भरी हुई

नई दिल्लीः गालियां देना तो फिल्मों में आम बात हो गई है लेकिन जिस तरह आज के सिनेमा में भद्दी गालियों का इस्तेमाल हो रहा है वो विवादों को कुछ ज्यादा ही न्योता दे रही हैं। हालांकि अब वो समय भी बीत गया जब ऐसी बातों पर बवाल किया जाता था लेकिन सनी देओल की आने वाली 'मोहल्ला अस्सी' में इसके साथ-साथ धार्मिक एंगल भी जोड़ दिया गया गया है। अब ऐसें में विवाद क्यों न हों?

ये भी पढ़ें- 'मोहल्ला अस्सी'  में भोले शंकर ने दी गालियां

गालियों और अपशब्द से भरे इस फिल्म का ट्रेलर आपको झकझोर कर रख देता है। इससे पहले भी बॉलीवु़ड में कई फिल्में आई जिसमें गालियों का भरपूर इस्तेमाल हुआ और शायद इसी वजह से वो चर्चा में भी रहीं।

चालिए आपको बताते है वो कौन सी फिल्में हैं-

Bandit Queen

बैंडिट क्वीन- 1994 में बनी ये फिल्म फूलन देवी पर आधारित थी। फिल्म में कई आपत्तिजनक सीन्स के साथ गाली-गलौच कूट-कूट कर भरी थी और इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फिल्म की शुरूआत ही गाली से होती है। शेखर कपूर द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने खूब सुर्खिया बटोरी और आप समझ सकते है क्यों। सीमा बिस्वास फिल्म की मुख्य अभिनेत्री थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन