
डेली-बेलीः 2011 में आई इस फिल्म में गालियों को हंसी की चाश्नी में ऐसे घोला गया कि हमने इसका खूब लुफ्त उठाया। लेकिन इन्हीं गाली और आपत्तिजनक कंटेट को लेकर फिल्म के उपर केस दर्ज हुआ। फिल्म के अभिनेता इमरान खान के मामा आमिर भी एक प्रोमो में गाली देते हुए दिख रहे थे। वहीं फिल्म के एक गाने 'डी के बोस' ने भी विवादों को न्योता दिया। किसी को उम्मीद भी नहीं होगी कि गाने में जिस 'डीके बोस' को भगाया जा रहा था वो सामने आकर फिल्म के मेकर्स से सवाल कर बैठेगा।