1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब 65 साल से ज्यादा उम्र के आर्टिस्ट कर सकेंगे शूटिंग, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

अब 65 साल से ज्यादा उम्र के आर्टिस्ट कर सकेंगे शूटिंग, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

 Published : Aug 07, 2020 02:19 pm IST,  Updated : Aug 07, 2020 02:19 pm IST

  बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें उन्होंने कोरोना की वजह से 65 साल से अधिक आयु के लोगों के आउटडोर और स्टूडियो शूट में काम करने पर रोक लगायी थी।   

bombay high court 65 plus actors resume shooting- India TV Hindi
अब 65 साल से ज्यादा उम्र के आर्टिस्ट कर सकेंगे शूटिंग Image Source : INSTAGRAM: @IFILMYOFFICIAL

कोरोना काल में 65 साल से अधिक आयु के अभिनेता/अभिनेत्री, क्रू मेंबर्स फिल्म और टेलीविजन शूट में हिस्सा ले सकते हैं। इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। 

बता दें कि कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन में राहत मिलने के बाद फिल्मों और टीवी सीरियल्स की शूटिंग शुरू हो गई थी, लेकिन 65 साल से ज्यादा के अभिनेताओं को शूटिंग करने की अनुमति नहीं मिली थी। 

बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें उन्होंने कोरोना की वजह से 65 साल से अधिक आयु के लोगों के आउटडोर और स्टूडियो शूट में काम करने पर रोक लगायी थी। 

महाराष्ट्र सरकार के इस आदेश के बाद कई सीनियर आर्टिस्ट ने विरोध जताया था। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन