1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ड्रग्स केस में बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को 14 दिन की जेल, बेल हुई रिजेक्ट

ड्रग्स केस में बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को 14 दिन की जेल, बेल हुई रिजेक्ट

 Reported By: India TV Entertainment Desk
 Published : Sep 08, 2020 09:47 pm IST,  Updated : Sep 08, 2020 10:41 pm IST

रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है। एनसीबी की पूछताछ में रिया ने माना कि वो ड्रग्स लेती थीं मगर उन्हें लत नहीं थी, रिया ने कहा कि वो सुशांत के लिए ड्रग्स मंगाती थीं।

रिया चक्रवर्ती को 14...- India TV Hindi
रिया चक्रवर्ती को 14 दिन की जेल Image Source : PTI

सुशांत सिंह राजपूत केस में हर दिन एक नया मोड़ आ रहा है। ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। रिया की गिरफ्तारी एनडीसीपी एक्ट के सेक्शन 8सी, 20 बी, 27 ए, 29 और 29 के तहत हुई है। रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी की पूछताछ में माना कि वो ड्रग्स लेती थीं, मगर रिया ने कहा कि उन्हें ड्रग्स की लत नहीं है वो कभी कभी शौक के तौर पर ड्रग्स लिया करती थीं। रिया ने कहा कि वो सुशांत के लिए ड्रग्स मंगाती थीं। रिया को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेजना का फैसला हुआ है। रिया की बेल रिजेक्ट हो गई है इसलिए उन्हें 14 दिन के लिए जेल जाना ही होगा। रिया को सेशन कोर्ट में जमानत याचिका लगाने के लिए कहा गया है, कल सुबह 11 बजे रिया के वकील जमानत की अर्जी लगाएंगे।

रिया चक्रवर्ती को 14 दिन की जेल
Image Source : PTIरिया चक्रवर्ती को 14 दिन की जेल

रिया ने पूछताछ में माना है कि वो ड्रग्स मंगाती थीं, रिया और उनके भाई के बयान के मुताबिक रिया सुशांत के लिए ड्रग्स मंगाती थीं।

सोमवार को एनसीबी दफ्तर से बाहर निकलने के बाद रिया चक्रवर्ती बांद्रा पुलिस स्टेशन सुशांत की बहन प्रियंका सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंची। सुशांत के लिए फर्जी मेडिकल पर्चे उपलब्ध कराने को लेकर प्रियंका सहित अन्य के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद एक्टर के पिता के वकील विकास सिंह का बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि रिया जांच को गुमराह कर रही है।

दूसरी तरफ सीबीआई की टीम भी पूछताछ में लगी हुई है। सीबीआई की टीम ने एक बार फिर सुशांत के घर जाकर उनकी बहन मीतू सिंह के सामने क्राइम सीन रिक्रिएट किया। उस दौरान सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी और सुशांत के निजी कर्मचारी केशव और नीरज सिंह भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें:

रिया चक्रवर्ती के सुशांत की बहन प्रियंका के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पर वकील विकास सिंह ने कही ये बात

दवाइयों से सुशांत के डिप्रेशन का इलाज किया गया, यह कहना गलत : विशेषज्ञ

क्या सुशांत सिंह राजपूत ने सुझाया था FAU-G गेम का कॉन्सेप्ट? यहां जानिए सच्चाई

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन