1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bunty Aur Babli 2 Teaser: सैफ अली खान-रानी मुखर्जी 12 साल बाद आए साथ, मजेदार टीजर रिलीज

Bunty Aur Babli 2 Teaser: सैफ अली खान-रानी मुखर्जी 12 साल बाद आए साथ, मजेदार टीजर रिलीज

 Published : Oct 22, 2021 01:12 pm IST,  Updated : Oct 22, 2021 01:12 pm IST

'बंटी और बब्ली 2' में सैफ अली खान और रानी मुखर्जी के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी भी लीड रोल में हैं।

Bunty Aur Babli 2 Teaser- India TV Hindi
Bunty Aur Babli 2 Teaser Image Source : TARAN ADARSH

बंटी और बब्ली 2 साल 2005 में आई फिल्म बंटी और बब्ली का सीक्वल है। पिछली फिल्म में जहां रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन लीड रोल में नजर आए थे, इस बार रानी के साथ सैफ अली खान नजर आएंगे। सैफ और रानी ने कई हिट फिल्में दी हैं, जिसमें ता रा रम पम, हम तुम जैसी बेहतरीन फिल्में शामिल हैं। दोनों 12 साल बाद साथ आए हैं। इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी भी लीड रोल में हैं। 

आज फिल्म का मजेदार टीजर रिलीज हुआ है। यह फिल्म 19 नवंबर 2021 को रिलीज होगी। यहां देखिए मजेदार टीजर-

टीजर की शुरुआत होती है और रानी और सैफ एक दूसरे से बातें करते हैं कि लंबे समय के बाद दोनों वापसी कर रहे हैं और साथ काम करने के लिए काफी उत्साहित हैं। दोनों वीडियोग्राफर से शॉट लेने को कहते हैं मगर तभी सिद्धांत और शरवरी आ जाते हैं। सैफ और रानी पूछते हैं तुम दोनों कौन हो, वे बताते हैं कि वो बंटी और बब्ली हैं। जिस पर रानी कहती हैं कि बब्ली सिर्फ एक है और वो मैं हूं, और बंटी ये (सैफ) है। जब सैफ-रानी को बताया जाता है कि आदि सर ने स्क्रिप्ट चेंज कर दी है, तो रानी कहती हैं प्रोड्यूसर को मेरे मेकअप रूम में भेजो, और सैफ कहते हैं कि डायरेक्टर को उनके मेकअप रूम में भेजो।

जिसके बाद सिद्धांत कहते हैं कि वो लोग तो पुराने को गए हैं नई पीढ़ी का जमाना है, आप हमारे साथ फोटो लो, जिसपर आवाज आती है पैकअप और लाइट बंद हो जाती है।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन