नई दिल्ली: कनाडा के जाने माने सिंगर नोफेल ईज अब बॉलीवुड में भी कदम रखने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। दरअसल वह अगले साल मार्च 2018 में भारतीय सिनेमा में अभिनय और निर्देशन के क्षेत्र में आगाज करने जा रहे हैं। वह सुरेश थॉमस के नेतृत्व वाले क्रिसेंडो फिल्म्स के साथ जुड़े हैं। एक बयान के मुताबिक कहा ज रहा है, 90 मिनट की फिल्म में एक जान मानी अदाकारा भी नजर आएंगी और फिल्म के बाकी कलाकार थिएटर या अभिनय की दुनिया से ताल्लुक रखने वाले कास्ट किए जाएंगे।
इसे लेकर नोफेल का कहना है कि, "देश में अविशवसनीय प्रतिभाएं हैं और जैसे मुझे पहला मौका पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी..इन कलाकारों को भी एक मौका और मंच मिलना चाहिए।" फिल्म के निर्माताओं के अनुसार, फिल्म की पृष्ठभूमि 1990 के दशक के समय की कला फिल्मों की याद दिलाएगी।
नोफेल इस फिल्म के संगीत के लिए राहत फतेह अली खान के साथ 'अल्लाह जांदा' गाने के लिए सहयोग कर रहे हैं। नोफेल ने कहा कि राहत के साथ काम करना उनके लिए सपना जैसा था और उनसे उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला। OMG! तैमूर की नजर उतारने के लिए करीना ने दी इतनी कीमत, जानकर रह जाएंगे दंग