1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'Udta Punjab' Controversy: पहलाज निहलानी ने लगाया अनुराग पर आरोप, कहा आप से खाए हैं पैसे

'Udta Punjab' Controversy: पहलाज निहलानी ने लगाया अनुराग पर आरोप, कहा आप से खाए हैं पैसे

 Published : Jun 08, 2016 09:06 pm IST,  Updated : Jun 08, 2016 09:08 pm IST

सीबीएफसी के प्रमुख पहलाज निहलानी ने 'उड़ता पंजाब' के सह-निर्माता अनुराग कश्यप पर आरोप लगाया है कि उन्होंने फिल्म में पंजाब को गलत ढंग से पेश करने के लिए आम आदमी पार्टी से पैसे खाए हैं।

udta- India TV Hindi
udta

मुंबई: शाहिद कपूर के अभिनय से सजी आगामी फिल्म उड़ता पंजाब को लेकर पिछले काफी वक्त से विवाद चल रहा है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म के नाम और इसके डायलॉ़ग्स में से 'पंजाब' शब्द को हटाने की बात कही है। इसके बाद लगभग पूरा बॉलीवड सेंसर बोर्ड के खिलाफ खड़ा हो गया है। लेकिन अब केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के प्रमुख पहलाज निहलानी ने बुधवार को 'उड़ता पंजाब' संबंधी विवाद की आग में घी डालने का काम किया। उन्होंने इसके सह-निर्माता अनुराग कश्यप पर आरोप लगाया है कि उन्होंने फिल्म में पंजाब को गलत ढंग से पेश करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) से पैसे खाए हैं।

इसे भी पढ़े:- 'उड़ता पंजाब' पर कैंची चलाने वाले पहलाज निहलानी भी बनाते थे ऐसी फिल्में

शाहिद कपूर की ‘उड़ता पंजाब’ आखिर क्‍यों हैं विवादों में, जानिए एक क्लिक में

‘उड़ता पंजाब’ पर बोले राहुल, अनुराग कश्यप ने दी चेतावनी

उल्लेखनीय है कि यह सारा विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब निहलानी ने 'उड़ता पंजाब' की विषय सामग्री पर आपत्ति जताई और इसके निर्माताओं-फैंटम फिल्म्स (अनुराग कश्यप की) और बालाजी मोशन पिक्चर्स से इसका रिलीज प्रमाण-पत्र पाने के लिए इसमें 89 कट लगाने के लिए कहा। अनुराग ने निहलानी के इस सुझाव की निंदा करते हुए उन्हें 'तानाशाह' करार दिया था। एक चैनल ने निहलानी से पूछा था कि क्या उन पर 'उड़ता पंजाब' को लेकर किसी तरह का राजनीतिक दबाव है? जवाब में उन्होंने कहा, "बिल्कुल नहीं। मैं किसी से नहीं मिला और मैं इससे वाकिफ नहीं हूं कि कौन क्या पद संभाल रहा है।"

तो फिर अनुराग कश्यप आपको निशाना क्यों बना रहे हैं? जवाब में निहलानी ने कहा, "यह उनका निर्णय है। मैंने सुना है कि उन्होंने आप से पैसे खाए हैं..वह आप के प्रायोजक हैं।" यह पूछे जाने कि आपका मतलब है कि अनुराग ने पंजाब को गलत ढंग से पेश करने के लिए आप से पैसे लिए हैं? निहलानी ने कहा, "हां, मैंने तो यही सुना है। फिल्म जगत में तो यही बातें चल रही हैं।" दिल्ली की सत्तारूढ़ आप पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में एक प्रमुख दावेदार है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन