1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘द कपिल शर्मा शो’ में होगी चंदू चायवाले की वापसी, चंदन प्रभाकर ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ

‘द कपिल शर्मा शो’ में होगी चंदू चायवाले की वापसी, चंदन प्रभाकर ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ

 Published : Jun 23, 2017 07:01 pm IST,  Updated : Jun 23, 2017 07:06 pm IST

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की फ्लाइट में हुई लड़ाई से हर कोई वाकिफ है। कपिल और सुनील ग्रोवर की इस लड़ाई ने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

chandan- India TV Hindi
chandan Image Source : PTI

नई दिल्ली: कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की फ्लाइट में हुई लड़ाई से हर कोई वाकिफ है। कपिल और सुनील ग्रोवर की इस लड़ाई ने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। लड़ाई थी भी ऐसी कि कपिल के कारनामे की वजह से सुनील और कपिल के रिश्ते में तो खटास आई ही द कपिल शर्मा शो के बाकी साथी कलाकार भी कपिल से रूठकर शो से चले गए। अली असगर, चंदन प्रभाकर और सुगंधा मिश्रा जैसे कई कलाकारों ने सुनील ग्रोवर हमेशा के लिए मुंह मोड़ लिया। लेकिन अब खबर है कि इनमें से एक कलाकार द कपिल शर्मा शो में वापसी करने जा रहा है।

कपिल के शो में प्रचार करेंगे सुनील ग्रोवर और कृष्णा अभिषेक

वो नाम है चंदन प्रभाकर का। चंदन द कपिल शर्मा शो में चंदू चायवाले का किरदार निभाते थे। दोनों बचपन के दोस्त हैं, और अभी तक साथ काम करते थे। दोनों की दोस्ती ने कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में भी खूब धमाल मचाया था।

chandan
Image Source : PTIchandan

कलर्स पर आने वाले इस शो में चंदन कपिल के नौकर राजू का किरदार निभाते थे। कलर्स से कपिल की नहीं बनी तो पूरी टीम ने शो छोड़ दिया और सोनी टीवी में द कपिल शर्मा शो नाम से इनका नया प्रोग्राम शुरू हुआ। इस शो में भी कपिल और चंदन ने मिलकर खूब कॉमेडी की। यहां राजू नौकर से चंदन बन गए चंदू चायवाले। लेकिन सुनील ग्रोवर से हुई लड़ाई के बाद चंदन ने कपिल का शो छोड़ दिया था।

द कपिल शर्मा शो से अलग होने के 3 महीने बाद बोले अली असगर

अब मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि चन्दन प्रभाकर ने फिर से सारे गिले- शिकवे भुलाकर कपिल शर्मा की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाया है अब कपिल शर्मा के के साथ चंदन फिर से 'द कपिल शर्मा शो' में एक साथ दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नज़र आएंगे। चन्दन ने द कपिल शर्मा शो के आने वाले एपिसोड के लिए शूटिंग भी कर ली है। चंदन के आने से कपिल की जान में जान आ गई होगी।

​सलमान ने कपिल को छोड़कर सुनील ग्रोवर के साथ किया ट्यूबलाइट का प्रचार

कमेंट बॉक्स में हमें बताइए चंदन की वापसी से आप कितना खुश हैं?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन