1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'द कपिल शर्मा शो' से अलग होने के 3 महीने बाद बोले अली असगर, सुनील ग्रोवर नहीं बल्कि ये थी वजह

'द कपिल शर्मा शो' से अलग होने के 3 महीने बाद बोले अली असगर, सुनील ग्रोवर नहीं बल्कि ये थी वजह

 Published : Jun 14, 2017 08:56 am IST,  Updated : Jun 14, 2017 09:28 am IST

‘द कपिल शर्मा शो’ में पुष्पा नानी का किरदार निभा चुके मशहूर कॉमेडियन अली असगर अब शो से अलग हो चुके हैं। लेकिन शो से अलग होने के बाद वो कपिल शर्मा और उनकी टीम को काफी मिस करते हैं।

ali asgar- India TV Hindi
ali asgar Image Source : PTI

नई दिल्ली: ‘द कपिल शर्मा शो’ से अलग हो चुके मशहूर कॉमेडियन अली असगर पहली बार खुलकर सामने आए हैं। पहली बार अली ने शो से अलग होने की वजह बताई है। शो में पुष्पा नानी का किरदार निभा चुके मशहूर कॉमेडियन अली असगर अब शो से अलग हो चुके हैं। लेकिन शो से अलग होने के बाद वो कपिल शर्मा और उनकी टीम को काफी मिस करते हैं। न्यूज एजेंसी आईएनएस से बात करते हुए अली ने कहा कि वो शो से इसलिए अलग हुए क्योंकि उनका किरदार एक जैसा हो गया था उसमें कोई रचनात्मकता नहीं रह गई थी। कुछ नया नहीं हो रहा था। शो में कपिल की नानी का किरदार निभा रहे 50 वर्षीय अभिनेता अली असगर के लिए कहा जा रहा था कि उन्होंने सुनील ग्रोवर से हुए विवाद की वजह से शो छोड़ दिया। लेकिन अली ने इस खबर को अफवाह बताया है। पढ़िए, कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के झगड़े की पूरी इनसाइड स्टोरी

ali asgar
Image Source : PTIali asgar

हॉलीवुड फिल्म 'डेस्पिकेबल मी 3' की स्क्रीनिंग में शामिल हुए अभिनेता ने कहा, "हमने लंबे वक्त तक साथ काम किया। लेकिन एक निश्चित समय के बाद मुझे लगा कि आगे बढ़ना चाहिए. कपिल और उनकी टीम से रचनात्मक मतभेद की वजह से मैनें शो छोड़ा था। मेरा कैरेक्टर कुछ खास नहीं बढ़ रहा था, वह स्थित होता जा रहा था, इसमें सुधार की कोई गुंजाइश नहीं थी। मैं वास्तव में उस शो को बहुत मिस करता हूं। यह दुर्भाग्यवश है कि कुछ ऐसी परिस्थिति आई कि मुझे अलग होने का निर्णय लेना पड़ा।" (सलमान खान के लिए लौटेंगे डॉक्टर मशहूर गुलाटी)

अली ने ये भी कहा कि उनके औऱ कपिल शर्मा के बीच कोई मतभेद नहीं है। अली ने सफाई देते हुए कहा,  "मुझे उनसे किसी तरह कि शिकायत क्यों होगी? हमारे बीच केवल पेशेवर तौर पर रचनात्मक मतभेद हुए। मुझे निजी तौर पर उनसे कोई परेशानी नहीं है। मैंने कपिल शर्मा से बहुत कुछ सीखा है। शो के दौरान हमने कई यादगार पल बिताए हैं।"

आगे भी पढ़ें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन