1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. EXCLUSIVE: कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के जंग की पूरी इनसाइड स्टोरी

EXCLUSIVE: कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के जंग की पूरी इनसाइड स्टोरी

 Published : Mar 29, 2017 01:11 pm IST,  Updated : Mar 29, 2017 01:16 pm IST

सुनील और कपिल की लड़ाई ऑस्ट्रेलिया से मुंबई लौटते वक्त फ्लाइट में हुई थी। इस झगड़े का अंजाम इस हद तक पहुंच चुका है कि आने वाले समय में हो सकता है आप डॉक्टर मशहूर गुलाटी और रिंकू देवी को ‘द कपिल शर्मा शो’ में देख ही ना पाएं।

KAPIL- India TV Hindi
KAPIL

मुंबई: देशभर को हंसाने वाले कपिल शर्मा और उनका ग्रुप इन दिनों लगातार चर्चा में है। साथी कलाकार सुनील ग्रोवर से लड़ाई का मामला तूल पकड़ चुका है। सुनील और कपिल की यह लड़ाई ऑस्ट्रेलिया से मुंबई लौटते वक्त फ्लाइट में हुई थी। इस झगड़े का अंजाम इस हद तक पहुंच चुका है कि आने वाले समय में हो सकता है आप डॉक्टर मशहूर गुलाटी और रिंकू देवी को ‘द कपिल शर्मा शो’ में देख ही ना पाएं। आज हम आपको कपिल-सुनील के बीच हुए झगड़े की पूरी इनसाइड स्टोरी बताएंगे।

ये भी पढ़ें:

दरअसल 17 मार्च को ऑस्ट्रेलिया में धमाल मचाकर लौट कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर समेत उनका पूरा ग्रुप वापस लौट रहे थे। पूरा ग्रुप एयरइंडिया की मेलबर्न-दिल्ली फ्लाइट से बिजनेस क्लास में सफर कर रहा था। सभी एन्जॉय कर रहे थे तभी अचानक से कपिल का मिजाज गरम हो गया था। फ्लाइट में सफर कर रहे चश्मदीद के मुताबिक डिनर के वक्त कपिल शर्मा ने व्हिस्की की पूरी बोतल गटक ली थी।

KAPIL
KAPIL

इसी दौरान क्रू मेंबर पैसेंजर्स को खाना देने आया। कपिल की पूरी टीम को खाना परोसा गया, सबने खाना शुरू ही किया था कि कपिल का मिजाज तल्ख हो गया। चश्मदीद के मुताबिक कपिल को इस बात का ऐतराज था कि जब उन्होंने खाना शुरू नहीं किया तो उनकी टीम ने कैसे खाना शुरू कर दिया।

आगे की स्लाइड में देखिए कपिल ने और क्या हंगामा किया ?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन