1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'छपाक' के एक्टर विक्रांत मेसी ने दीपिका पादुकोण को कहा बेस्ट को-एक्टर

'छपाक' के एक्टर विक्रांत मेसी ने दीपिका पादुकोण को कहा बेस्ट को-एक्टर

 Published : Nov 14, 2019 11:40 am IST,  Updated : Nov 14, 2019 12:07 pm IST

दीपिका और विक्रांत 'छपाक' के साथ पहली बार एक-दूसरे के साथ काम किया है।

छपाक- India TV Hindi
छपाक

मुंबई: मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित फिल्म 'छपाक' में नजर आने वाले अभिनेता विक्रांत मेसी फिल्म में अपनी सह-कलाकार दीपिका पादुकोण से बेहद खुश हैं। मुंबई में बुधवार को मीडिया से मुखातिब करते हुए विक्रांत ने कहा, "उनके साथ काम कर काफी अच्छा लगा। मैंने हमेशा से ऐसा कहा है कि मेरे करियर में वह उन बेहतरीन सह-कलाकारों में से एक है जिनके साथ मैंने काम किया है।"

दीपिका और विक्रांत 'छपाक' के साथ पहली बार एक-दूसरे के साथ काम किया है। यह फिल्म एक एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी की जिंदगी पर आधारित है जिसे पर्दे पर दीपिका ने निभााया है और विक्रांत उनके बॉयफ्रेंड के किरदार में हैं।

दीपिका पादुकोण और मेघना गुलजार ने फॉक्स स्टार स्टूडियोज के साथ के सहयोग से इसका सह-निर्माण किया है। यह फिल्म 10 जनवरी, 2020 को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन