1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘दिल चोरी’ के बाद हनी सिंह का एक और धमाकेदार गाना रिलीज, देखिए वीडियो

‘दिल चोरी’ के बाद हनी सिंह का एक और धमाकेदार गाना रिलीज, देखिए वीडियो

 Published : Jan 18, 2018 06:56 pm IST,  Updated : Jan 18, 2018 06:56 pm IST

‘दिल चोरी’ के बाद एक बार फिर से यह गाना भी हंस राज हंस के गाने से ही प्रभावित है। हंस राज हंस का ‘टोटे टोटे तो आपने सुना ही होगा।

YO YO HONEY SINGH - India TV Hindi
YO YO HONEY SINGH

नई दिल्ली: यो यो हनी सिंह वापसी की है तो दमदार की है, ‘दिल चोरी’ के बाद हनी सिंह का एक और धमाकेदार गाना रिलीज हो गया। 'छोटे छोटे पेग' नाम का ये गाना भी ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ का ही है। बुधवार को इस गाना का वीडियो रिलीज हुआ। इस अर्बन डांस सॉन्ग में फिल्म के स्टार कार्तिक आर्यन, नुसरत भरूच और सनी सिंह हैं।

खास बात यह है कि ‘दिल चोरी’ के बाद एक बार फिर से यह गाना भी हंस राज हंस के गाने से ही प्रभावित है। हंस राज हंस का ‘टोटे टोटे तो आपने सुना ही होगा, यह गाना जिसके बोल ‘छोटे छोटे पेग’ है यह उसी गाने से इंस्पायर है।

पिछला गाना दिल चोरी काफी हिट हुआ। गाने को जब लोगों से खूब प्यार मिला तो हनी सिंह ने ट्विटर पर अपने फैंस को धन्यवाद दिया हनी सिंह ने अपना नया गाना ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा है- सबसे पहले आप सबको थैंक्स, आपने मेरा गाना दिल चोरी साड्डा रीमिक्स बहुत पसंद किया, लीजिए मैं एक बार फिर हाज़िर हूं, बहुत सारे गाने बना लिए है, इस बीट पर भी काम कर रहा हूं लेटेस्ट, सुनके बताओ कैसी है? यह एक ट्रिप म्यूजिक है।

फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' लव रंजन की फिल्म है, फिल्म के निर्देशक से लेकर कलाकार तक प्यार का पंचनामा वाले हैं। 9 फरवरी को यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन