1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हनी सिंह के गाने 'दिल चोरी' के व्यूज चौंकाने वाले, नए साल पर रही इसी गाने की धूम

हनी सिंह के गाने 'दिल चोरी' के व्यूज चौंकाने वाले, नए साल पर रही इसी गाने की धूम

 Published : Jan 04, 2018 06:53 am IST,  Updated : Jan 04, 2018 06:53 am IST

हनी सिंह के चार्टबस्टर गीत ''दिल चोरी को रिलीज के महज 20 घंटे के भीतर 10 लाख से अधिक बार देखा गया था।

Dil Chori- Yo Yo Honey Singh- India TV Hindi
Dil Chori- Yo Yo Honey Singh Image Source : PTI

मुंबई: हनी सिंह भले ही 2 साल तक म्यूज़िक से दूर रहे हों लेकिन उनके गाने हर पार्टी की जान होते हैं। अब जब हनी सिंह अपने नए गाने के साथ लौट आए हैं तो ज़ाहिर सी बात है नए साल की पार्टी में उनका ही गाना बजेगा। हनी के नए गीत 'दिल चोरी' को भी खूब पसंद किया गया और इसी के साथ यह नया पार्टी एंथम बन गया है। यो यो हनी सिंह के गाने हमेशा पसंदीदा पार्टी गीत रहे हैं। कई वर्षो से 'चार बॉटल वोडका', 'धीरे धीरे', 'ब्राउन रंग ने', 'अंग्रेजी बीट दे', 'ब्लू आईज', 'लव डोज' आदि हर पार्टी की शान रहे हैं।

Dil Chori- Yo Yo Honey Singh
Image Source : PTIDil Chori- Yo Yo Honey Singh

फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के गीत 'दिल चोरी' ने भी हनी के चार्टबस्टर गानों की सूची में अपनी जगह बना ली है। हनी सिंह के इस चार्टबस्टर गीत को रिलीज के महज 20 घंटे के भीतर 10 लाख से अधिक बार देखा गया था और वही अब यह आंकड़ा 40 मिलियन यानी 4 करोड़ तक पहुंच गया और इसकी गिनती अभी भी जारी है।

Dil Chori- Yo Yo Honey Singh
Image Source : PTIDil Chori- Yo Yo Honey Singh

हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, 'दिल चोरी' को यूट्यूब पर 40 मिलियन(4 करोड़) से अधिक बार देखा जा चुका है।

https://twitter.com/asliyoyo/status/948473857001828353

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन