1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. चीनी अदाकारा झू झू ने खत्म की 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग

चीनी अदाकारा झू झू ने खत्म की 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग

 Published : Dec 14, 2016 07:18 pm IST,  Updated : Dec 14, 2016 07:18 pm IST

कबीर खान के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ पिछले काफी वक्त से चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म में बॉलीवुड के दबंग सलमान खान मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ चीनी अभिनेत्री और गायिका झू-झू भी नजर आने वाली है।

zhu zhu- India TV Hindi
zhu zhu

मुंबई: कबीर खान के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ पिछले काफी वक्त से चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म में बॉलीवुड के दबंग सलमान खान मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ चीनी अभिनेत्री और गायिका झू-झू भी नजर आने वाली है। हाल ही में खबर आई है कि झू-झू ने इस फिल्म की शूटिंग भी पूरी कर ली है। कबीर ने मंगलवार को अभिनेत्री के साथ ली गई एक तस्वीर शेयर की। कबीर ने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, "खूबसूरत झू झू के साथ फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई। 'ट्यूबलाइट' .. ईद 2017।"

इसे भी पढ़े:-

चीनी अभिनेत्री इस फिल्म के जरिए हिंदी फिल्म उद्योग में कदम रख रही हैं। अगले साल रिलीज होने वाली फिल्म में सलमान के साथ उनके छोटे भाई सोहेल खान भी काम कर रहे हैं। खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि इस फिल्म में एक लव स्टोरी भी होगी। सलमान इस फिल्म में कबीर के साथ तीसरी बार काम कर रहे हैं। 'ट्यूबलाइट' से पहले वह कबीर के साथ 'एक था टाइगर' और 'बजरंगी भाईजान' में भी साथ काम कर चुके हैं।

कुछ वक्त पहले ही इस फिल्म में सलमान लुक शेयर किया गया था। इसमें उनकी पीठ नजर आ रही थी। इस तस्वीर में वह एक सैनिक की पोशाक में नजर आ रहे थे। इस तस्वीर में सलमान के साथ उनके बाकी साथी भी नजर आ रहे थे। सभी ने इसमें अपने कंधे पर बंदूक टांगी हुई थी। तस्वीर में लद्दाख की खूबसरूत लोकेशन भी नजर आ रही थी। यह फिल्म 1962 में भारत और चीन के बीच हुए युद्ध पर आधारित है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन