1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सिनेमा मालिकों की सलमान खान से अपील, ईद के दिन रिलीज हो 'राधे'

सिनेमा मालिकों की सलमान खान से अपील, ईद के दिन रिलीज हो 'राधे'

 Published : Jan 02, 2021 10:19 pm IST,  Updated : Jan 02, 2021 10:19 pm IST

 शनिवार को सिनेमाघर मालिकों के संघ द्वारा साझा किए गए पत्र ने सलमान से आग्रह किया कि चल रहे कोरोनावायरस महामारी के बीच संघर्ष के समय में सिनेमाघरों की मदद करें।

salman khan- India TV Hindi
सिनेमा मालिकों की सलमान खान से अपील, Image Source : TWITTER

मुंबई: सलमान खान ने अपने आगामी फिल्म 'राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई' के सैटेलाइट, थियेटर, डिजिटल और संगीत अधिकारों को बेच दिया है। सिनेमा हॉल मालिक संघ ने सुपरस्टार को पत्र लिखकर उनसे अनुरोध किया है कि इस फिल्म को सिर्फ ईद 2021 पर सिनेमाघरों में रिलीज करें। शनिवार को सिनेमाघर मालिकों के संघ द्वारा साझा किए गए पत्र ने सलमान से आग्रह किया कि चल रहे कोरोनावायरस महामारी के बीच संघर्ष के समय में सिनेमाघरों की मदद करें।

अक्षय कुमार जब मेंढक की वजह से नहीं चार्ज कर पाए अपना फोन 

पत्र पर उत्तराखंड, असम, तमिलनाडु, गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान बिहार, तेलंगाना, दिल्ली, देहरादून और हैदराबाद सहित देश के विभिन्न हिस्सों के सिनेमाघर संघों द्वारा हस्ताक्षर किए गए हैं। फिल्म 'राधे : योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में सलमान खान के साथ दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म का डायरेक्शन प्रभुदेवा ने किया है।

नवाजुद्दीन ने संघर्ष के दिनों को दिया अपनी सफलता का श्रेय

सलामन खान ने हाल ही में फिल्म 'अंतिम : द फाइनल ट्रथ' की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ लीड रोल में आयुष शर्मा दिखाई देंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन