1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरोना वायरस: लंदन रिटर्न सोनम कपूर-आनंद आहूजा ने खुद को आइसोलेशन में रखा

कोरोना वायरस: लंदन रिटर्न सोनम कपूर-आनंद आहूजा ने खुद को आइसोलेशन में रखा

 Published : Mar 18, 2020 11:31 am IST,  Updated : Mar 18, 2020 12:02 pm IST

बॉलीवुड में इस वायरस की वजह से काफी नुकसान हुआ है। जहां 'बागी 3' और 'अंग्रेजी मीडियम' के कलेक्शन पर प्रभाव पड़ा है वहीं तमाम फिल्मों की रिलीज डेट आगे खिसका दी गई हैं।

कोरोना वायरस- India TV Hindi
कोरोना वायरस

मुंबई: कोरोना वायरस की वजह से लोगों में डर का माहौल है, लोग विदेश यात्रा से बच रहे हैं। सोनम कपूर लंदन में थीं और अब भारत पहुंच चुकी हैं। सोनम और उनके पति आनंद आहूजा ने खुद को आइसोलेशन में रखा है, जिससे कि अगर उन्हें संक्रमण हुआ हो तो उनसे किसी और को ना फैले।

सोनम कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है इस वीडियो में सोनम कपूर कह रही हैं- मैं पति के साथ भारत जा रही हूं और अब सब्र नहीं हो रहा है। आप सबको प्यार।

बता दें, एयरपोर्ट से बाहर आने वाले ​हर एक शख्स की स्क्रीनिंग हो रही है और इस बात की तसल्ली की जा रही है कि बाहर से आ रहा कोई भी शख्स वायरस से संक्रमित ना हो। सोनम कपूर ने बताया कि उनकी भी एयरपोर्ट पर कई जगह चेकिंग और स्क्रीनिंग हुई। सोनम कपूर एयरपोर्ट से सीधा घर पहुंची और वहां खुद को आइसोलेशन में रखने का फैसला किया है जिससे बाकी लोगों की सुरक्षा की तसल्ली ली जा सके।

बता दें कि लोग इस वायरस से बचने के लिए अपने घर से कम से कम निकल रहे हैं और भीड़ वाली जगहों में जाने से बच रहे हैं। सभी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिये गए हैं, हाई कोर्ट तक बंद हो चुका है। ज्यादातर कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम हो दे दिया है।

कोरोना: 'प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया' का ऐलान, प्रोडक्शन ठप होने से प्रभावित वर्कर्स मिलेगा फंड रिलीफ

बॉलीवुड में इस वायरस की वजह से काफी नुकसान हुआ है। जहां बागी 3 और अंग्रेजी मीडियम के कलेक्शन पर प्रभाव पड़ा है वहीं तमाम फिल्मों की रिलीज डेट आगे खिसका दी गई है। 31 मार्च तक टीवी शो की शूटिंग पर भी रोक लगा दी गई है। माना जा रहा है कि कुछ समय बाद टीवी शो के रिपीट टेलीकास्ट दिखाए जाएंगे।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन