1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वायरल हुए इस वीडियो में रोने वाली बच्ची है बॉलीवुड सिंगर की भांजी

वायरल हुए इस वीडियो में रोने वाली बच्ची है बॉलीवुड सिंगर की भांजी

 Published : Aug 23, 2017 12:00 pm IST,  Updated : Aug 23, 2017 12:00 pm IST

कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक छोटी बच्ची का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक औरत बच्ची को खूब डांट लगाते हुए पढ़ाती हुई दिखाई दे रही है, वहीं दूसरी तरफ बच्ची रोते हुए इस महिला से प्यार से पढ़ाने के लिए कह रही है।

toshi- India TV Hindi
toshi

नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक छोटी बच्ची का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक औरत बच्ची को खूब डांट लगाते हुए पढ़ाती हुई दिखाई दे रही है, वहीं दूसरी तरफ बच्ची रोते हुए इस महिला से प्यार से पढ़ाने के लिए कह रही है। इस वीडियो को देखते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था और लोगों ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा प्रकट करना शुरु कर दिया। लेकिन अब इस नन्हीं बच्ची के बारे में एक नया खुलासा हो गया है, जिससे जानने के बाद शायद आप चौंक जाएंगे। दरअसल एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक यह बच्ची जाने माने बॉलीवुड के जाने माने सिंगर तोशी और शारिब साबरी की भांजी है। इस बच्ची का नाम हया है।

बता दें कि इस रोती हुई इस बच्ची का वीडियो भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और शिखर धवन ने भी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया था। गौरतलब है कि शारिब ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बच्ची के और भी कई वीडियो पोस्ट किए है, जिनमें वह काफी शरारतें करती हुई दिखाई दे रही है। खबरों के मुताबिक इस बारे में बात करते हुए तोशी ने कहा है कि, यह वीडियो उसकी मां ने सिर्फ इसलिए पोस्ट किया गया था ताकि वह बच्ची के पिता को बता सके कि वह कितनी शरारती हो गई है।

उन्होंने यह भी कहा कि, उन लोगों को नहीं पता था कि यह वीडियो इतनी वायरल हो जाएगी। वह अभी सिर्फ 3 साल की है और उस समय वह इसलिए रोई ताकि उसे पढ़ने का बजाय खेलने के लिए जाने दिया जाए। (पूनम ढ़िल्लों की बेटी का टॉपलेस अंदाज उड़ा देगा आपके होश)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन