1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस बच्ची की आवाज सुनकर खो गए दबंग स्टार सलमान खान, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल

इस बच्ची की आवाज सुनकर खो गए दबंग स्टार सलमान खान, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल

 Published : Jul 06, 2019 06:33 am IST,  Updated : Jul 06, 2019 06:47 am IST

हाल ही में सलमना खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक बच्ची गाना गाती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में सलमान बच्ची के सामने बैठे उसके गाने को सुनते दिखाई दे रहे हैं।

Salman Khan- India TV Hindi
Salman Khan Image Source : INSTRAGRAM

नई दिल्ली: सुपरस्टार सलमान खान  (Salman Khan) इन दिनों अपनी फिल्म 'दबंग 3' (Dabangg 3) की शूटिंग कर रहे हैं। इसके साथ ही वह इन दिनों सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहते हैं। अपनी फिटनेस के वीडियों के साथ-साथ कई और वीडियो शेयर करते रहते हैं।  हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक बच्ची गाना गाती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में सलमान बच्ची के सामने बैठे उसके गाने को सुनते दिखाई दे रहे हैं।

सलमान खन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी सुपरस्टार सितारा..' इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है सलमान खान इस बच्ची के गानों को इतने मंत्रमुग्ध होकर सुन रहे हैं।

इन वीडियो को फैंस भी काफी पसंद कर रहे है। इसके साथ ही सोशल मीडिया में भाईजान सलमान को एक नेक दिन बता रहे हैं।

ऐसा पहली बार  नहीं है कि सलमान खान ने किसी बच्ची का प्यारा से वीडियो शेयर किया है। इससे पहले एक और वीडियो शेयर किया था। जिसमें एक बच्ची देशभक्ति का भाषण देती हुई नजर आ रही है। जिसे सलमान खान खड़े होकर बड़े ही ध्यान से सुन रहे है।

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह 'दबंग 3' की शूटिंग में बिजी है। इस फिल्म में एक बार फिर सोनाक्षी सिन्हा के साथ इश्क फरमाते हुए नजर आएंगे। इसके बाद वह संजय लीला भंसाली की फिल्म 'इशाअल्लाह' में दिखाई देंगे। जिसमें उनके अपोजिट आलिया भट्ट होगी।

ये भी पढ़ें-

Ranveer Singh Birthday Special: कॉपीराइटर रह चुके रणवीर सिंह का इन दिनों बॉलीवुड में चल रहा है सिक्का

कंगना रनौत की बहन रंगोली ने दीपिका पादुकोण पर साधा निशाना, कहा-डिप्रेशन 'वीडियो पर बारातियों की तरह नाचते हैं'

ये शक्स हैं ऋतिक रोशन के सुपर टीचर्स, शेयर की तस्वीर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन