1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'डांस प्लस 4' के विजेता चेतन सालुंखे परिवार को तोहफे में घर देना चाहते हैं

'डांस प्लस 4' के विजेता चेतन सालुंखे परिवार को तोहफे में घर देना चाहते हैं

 Published : Feb 06, 2019 12:59 pm IST,  Updated : Feb 06, 2019 12:59 pm IST

'डांस प्लस 4' के विजेता चेतन सालुंखे सातवें आसमान पर हैं और उनका कहना है कि उनकी पहली प्राथमिकता अपने परिवार के लिए घर खरीदना है। चेतन सालुंखे का कहना है कि डांस रियलिटी टेलीविजन शो जीतना मेरे लिए एक सपना सच होने जैसा है।

Dance Plus 4 winner Chetan Salunkhe- India TV Hindi
Dance Plus 4 winner Chetan Salunkhe Image Source : INSTAGRAM

स्टार प्लस पर आने वाले शो डांस प्लस 4 का फाइनल हो गया है और इस शो को पुनीत.जे. पाठक की टीम के चेतन सालुंखे ने जीत लिया है। उन्होंने कोई डांस क्लास नहीं ली थी। 'डांस प्लस 4' के विजेता चेतन सालुंखे सातवें आसमान पर हैं और उनका कहना है कि उनकी पहली प्राथमिकता अपने परिवार के लिए घर खरीदना है। चेतन सालुंखे का कहना है कि डांस रियलिटी टेलीविजन शो जीतना मेरे लिए एक सपना सच होने जैसा है।

उन्होंने आईएएनएस से कहा, "मैं पिछले तीन सीजन से ऑडिशन दे रहा था, लेकिन सफल नहीं हो पाया, पर मैंने हार नहीं मानी और सीजन चार में फिर से प्रयास किया और आखिरकार विजेता बन गया। मुझे गर्व और खुशी है कि मुझे पॉपिंग के लिए सभी से शानदार प्रतिक्रिया मिली। यह उतना आसान नहीं था।"

खुद डांस सीखने वाले सालुंखे ने वीडियो देखकर अपने दम पर अभ्यास करके अपने डांस कौशल को बेहतर किया। गोल्डन ट्रॉफी के साथ ही उन्होंने 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार जीता।

स्टारप्लस शो में अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "मेरे एक्ट्स के लिए मुझे जिस तरह की सराहना और टिप्पणियां मिलीं, उससे मुझमें आत्मविश्वास पैदा हुआ। किसी भी रियलिटी शो को जीतने वाला पहला पॉपर बनना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। मैंने हर कार्य में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की है।"

चेतन की जर्नी में कई उतार चढ़ाव आए हैं। उन्होंने खुद डांस सीखा है। साथ ही बहुत स्ट्रगल भी किया है।  चेतन ने कहा- मैं अपने हार्ड वर्क से कुछ बड़ा करना चाहता था। मुझे विश्वास था कि मेरा टैलेंट मुझे मुश्किलों से पार करा देगा। मैं डांस को लेकर बहुत पैशनेट हूं। हर रोज डांस सीखता रहूंगा। मैं बाकि बच्चों को भी डांस सीखाना चाहता हूं। 

(इनपुट-आईएएनएस)

Also Read:

शादी में दूल्हे संग सुष्मिता सेन ने किया चुनरी-चुनरी पर डांस, दुल्हन को गोद में उठाया

Confirmed: सूरज बड़जात्या की फिल्म में प्रेम बनकर वापसी करेंगे सलमान खान 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन