1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Street Dancer: वरुण धवन और श्रद्धा कपूर का फिल्म में ऐसा होगा लुक, पोस्टर हुआ रिलीज

Street Dancer: वरुण धवन और श्रद्धा कपूर का फिल्म में ऐसा होगा लुक, पोस्टर हुआ रिलीज

 Published : Feb 05, 2019 01:28 pm IST,  Updated : Feb 05, 2019 01:28 pm IST

वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' में दोनों का लुक कुछ इस तरह होने वाला है। फर्स्ट लुक का पोस्टर रिलीज हो गया है।

Street Dancer first look- India TV Hindi
Street Dancer first look Image Source : TWITTER/VARUN DHAWAN

वरुण धवन(Varun Dhawan)और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor)की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। पोस्टर में दोनों को सोलो लुक दिखाया गया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट के बारे में में पता चल गया है। ABCD सीक्वल की तीसरी फिल्म का नाम स्ट्रीट डांसर है। स्ट्रीट डांसर 8 नवंबर को रिलीज होने वाली है साथ ही यह 3D फिल्म होने वाली है।

स्ट्रीट डांसर में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के अलावा प्रभु देवा और नोरा फतेह अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग पंजाब में शुरू हो चुकी है। फिल्म के सेट से वरुण धवन ने कुछ फोटोज भी शेयर की थी। रेमो डिसूजा की फिल्म ABCD की यह तीसरी फिल्म है। वरुण धवन और श्रद्धा कपूर इससे पहले ABCD2 में साथ में नजर आ चुके हैं। दोनों फिल्मों ने बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था।

आपको बता दें इससे पहले वरुण धवन ने Rule breaker के साथ फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया था। वरुण ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था- स्ट्रीट पर चलना क्यों जब आप डांस कर सकते हैं। रुल ब्रेकर बनें और 8 नवंबर को स्ट्रीट डांसर के साथ कदम मिलाएं।

पंजाब के बाद शूटिंग लंदन में होने वाली है। जहां इसे श्रद्धा कपूर ज्वाइन करेंगी। इन दिनों श्रद्धा अपनी पहली तमिल फिल्म 'साहो' की शूटिंग में बिजी है। इस फिल्म में वह प्रभास के साथ नजर आने वाली हैं। स्ट्रीट डांसर को रेमो डिसूजा डायरेक्डट कर रहे हैं और भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं।

फिल्म स्ट्रीट डांसर के लिए श्रद्धा कपूर से पहले इस फिल्म के लिए कटरीना कैफ को अप्रोच किया गया था। मगर भारत की शूटिंग में बिजी होने के साथ डेट नहीं होने की वजह से उन्होंने इस फिल्म के लिए ना कह दिया था।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

'पति, पत्नी और वो' से सामने आया कार्तिक आर्यन का लुक, पहली बार मूछों में आएं नजर

हिना खान ने छोड़ा सीरियल 'कसौटी जिंदगी की', यह है वजह

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन