1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Daughter's Day: इरफान खान चाहते थे बेटी, पत्नी सुतापा सिकदर ने किया खुलासा

Daughter's Day: इरफान खान चाहते थे बेटी, पत्नी सुतापा सिकदर ने किया खुलासा

 Written By: IANS
 Published : Sep 27, 2020 08:54 pm IST,  Updated : Sep 27, 2020 08:54 pm IST

इरफान खान ने आखिरी बार 29 अप्रैल को सांस ली थी, वह अपनी पत्नी सुतपा और दो बेटे बाबिल और अयान के साथ रहते थे।

irrfan khan - India TV Hindi
इरफान खान बेटी चाहते थे Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: बेटी दिवस के मौके पर, दिवंगत अभिनेता इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर ने खुलासा किया कि अभिनेता और वह एक बेटी चाहते थे। 

सुतापा ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा, "मैं और इरफान चाहते थे कि हमें बेटी हो, इसलिए जब दूसरी बार भी बेटा हुआ तो डॉक्टर ने बोला ही नहीं कि बेटा हुआ है। उन्होंने बस इतना कहा कि बधाई हो, बेबी स्वस्थ है। बाद में मैं बहुत निराश हुई थी, क्योंकि हमें बेटी चाहिए थी। मुझे दुख होता है कि इरफान को बेटी देने की ख्वाहिश पूरी न कर सकी। उनका मानना था कि लड़की को सिर्फ आजादी देना काफी नहीं है।"

Daughter's Day: अमिताभ बच्चन और अजय देवगन ने शेयर की बेटी संग तस्वीर

इसके साथ सुतापा ने बेटी से जुड़े एक विज्ञापन वीडियो भी साझा किया।

इरफान खान ने आखिरी बार 29 अप्रैल को सांस ली थी, वह अपनी पत्नी सुतपा और दो बेटे बाबिल और अयान के साथ रहते थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन