1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण ने इस कारण रणवीर सिंह के साथ किया फिल्म '83' में काम

दीपिका पादुकोण ने इस कारण रणवीर सिंह के साथ किया फिल्म '83' में काम

 Published : Jan 05, 2020 07:24 am IST,  Updated : Jan 05, 2020 07:50 pm IST

दीपिका पादुकोण फिल्म 'छपाक' के अलावा ऱणवीर सिंह के साथ फिल्म '83' में नजर आने वाली हैं। जानें आखिर वह इस फिल्म को लेकर इतनी एक्साइटेड क्यों हैं।

Deepika Padukone , Ranveer Singh, kapil dev, film 83- India TV Hindi
Deepika Padukone and Ranveer Singh

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन में काफी बिजी है। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित ये फिल्म 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर दीपिका काफी नर्वस होने के साथ-साथ एक्साइटेड है। वहीं दूसरी ओर पति रणवीर सिंह के साथ फिल्म '83' में काम करने को लेकर सुर्खियों में छाई हुई है। इंडिया टीवी से दीपिका पादुकोण ने खास बातचीत में बताया कि उन्होंने 83 के लिए क्यों हां की?

दीपिका ने बताया, 83 में मेरा रोल बहुत छोटा है लेकिन यह करना मेरे लिए बहुत जरुरी था। क्योंकि किसी भी सफल व्यक्ति के पीछे उनकी परिवार का भी हाथ होता है। हम जब भी किसी सफल व्यक्ति के बारे में बात करते हैं या फिल्म देखते हैं तो परिवार के बारे में नहीं दिखाते हैं। मगर 83 में रोमी देव और बाकि क्रिकेटर की फैमिली का बहुत बड़ा हाथ रहा है। इस इमोशनल पर्सनल कारण के लिए मैंने फिल्म के लिए हां कहा था।

दीपिका पादुकोण ने बर्थ डे से एक दिन पहले पैपराजी के साथ काटा केक, देखे वीडियो

​आपको बता दें कि कबीर खान के निर्देशित ये फिल्म भारतीय टीम की 1983 के वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत पर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा साकिब सलीम, आदिनाथ कोठारे, चिराग पाटिल, हार्डी संधू, एमी विर्क, जतिन शर्मा, साहिल खट्टर, पंकज त्रिपाठी, ताहिर राज भसीन, दिनकर शर्मा, धारिया करवा, निशांत दाहिया आदि नजर आने वाले हैं। 

(इनपुट-जोयिता मित्रा)

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन