1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मुंबई में अटेंड की वेडिंग, देखें Photos और Videos

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मुंबई में अटेंड की वेडिंग, देखें Photos और Videos

 Published : Apr 21, 2019 11:04 pm IST,  Updated : Apr 21, 2019 11:09 pm IST

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने पिछले साल इटली के लेक कोमो में शादी की थी। शादी के बाद हर इवेंट और पार्टी में उनका प्यार देखते ही बनता है।

Deepika Padukone,  Ranveer Singh- India TV Hindi
Deepika Padukone,  Ranveer Singh

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने पिछले साल इटली के लेक कोमो में शादी की थी। शादी के बाद हर इवेंट और पार्टी में उनका प्यार देखते ही बनता है। हाल ही में उन्होंने मुंबई में एक वेडिंग अटेंड की। वेडिंग की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

रणवीर ने ब्लैक आउटफिट पहना है, वहीं दीपिका वाइट फ्लोरल प्रिंट साड़ी और स्लीवलेस ब्लाऊज में नज़र आ रही हैं।

दीपिका ने स्टेटमेंट इयररिंग्स और लाल गजरा भी पहना था।

Deepika and Ranveer
Deepika and Ranveer

Deepika and Ranveer
Deepika and Ranveer

रणवीर ने करण जौहर के चैट शो पर दीपिका संग अपने रिश्ते पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि दीपिका उनकी बेस्ट फ्रेंड हैं और यही उनके रिश्ते की खासियत है।

''जब हम घर पर होते हैं तो बहुत चिल होते हैं। एकदम दोस्तों की तरह और यही सबसे खूबसूरत बात है। हमारे में बहुत कुछ कॉमन है। हम दोनों मूवी स्टार्स हैं इसलिए हमारे पास बात करने को बहुत कुछ होता है। सबसे अच्छी बात यह है कि हम बेस्टी हैं। हम कितनी देर भी बात कर सकते हैं।''

दोनों के फिल्मी करियर की बात करें तो दीपिका 'छपाक' में नज़र आएंगी। फिल्म में उनके साथ विक्रांत मेस्सी हैं और इसे मेघना गुलज़ार डायरेक्ट कर रही हैं। वहीं, रणवीर 83 की तैयारी कर रहे हैं।

Also Read:

सारा अली खान ने शेयर की तैमूर अली खान और इब्राहिम अली खान की तस्वीर, तुरंत हुई वायरल

विक्की कौशल और हरलीन सेठी के ब्रेकअप की ये है असली वजह?

विक्की कौशल और हरलीन सेठी के ब्रेकअप की ये है असली वजह?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन