1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण की नई 'छपाक' लुक रिलीज, देखें तस्वीरें

दीपिका पादुकोण की नई 'छपाक' लुक रिलीज, देखें तस्वीरें

 Published : Apr 08, 2019 02:41 pm IST,  Updated : Apr 08, 2019 02:41 pm IST

दीपिका पादुकोण अपनी आने वाली फिल्म छपाक को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म की पहली झलक सामने आते ही सोशल मीडिया और एसिड अटैक सर्वाइवर के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

दीपिका पादुकोण- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण

नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण अपनी आने वाली फिल्म छपाक को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म की पहली झलक सामने आते ही सोशल मीडिया और एसिड अटैक सर्वाइवर के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। दीपिका पादुकोण की एक और फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 

deepika padukone
Image Source : INSTAGRAMdeepika padukone

बता दें कि एक बार फिर ऑडियंस को इम्‍प्रेस करने के लिए तैयार दीपिका, फिल्‍म में एसिड अटैक सर्वाइवर के रोल में नजर आएंगी। बीते दिनों फिल्‍म के सेट से दीपिका की कुछ तस्‍वीरें लीक हुई थीं और अब फिर से उनका एक फोटो सामने आया है। इस फोटो में दीपिका अपने कैरक्‍टर के मुताबिक तैयार हैं और कैमरे की तरफ देख रही हैं। बता दें, फिल्‍म की शूटिंग दिल्‍ली के अलग-अलग हिस्‍सों में हो रही है। 

दीपिका का पहला लुक देखकर उनके फैंस भी आश्‍चर्यचकित हो गए थे। इस ट्रांसफर्मेशन में वह लक्ष्‍मी अग्रवाल की तरह दिख रही हैं जिनकी लाइफ पर यह फिल्‍म बेस्‍ड है। डायरेक्‍टर मेघना गुलजार की इस फिल्‍म में ऐक्‍टर विक्रांत मेसी भी अहम रोल में नजर आएंगे। रणबीर और दीपिका की तस्वीर हो रही वायरल।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन