1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. छपाक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: दीपिका पादुकोण की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

छपाक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: दीपिका पादुकोण की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

 Published : Jan 11, 2020 06:44 am IST,  Updated : Jan 11, 2020 06:44 am IST

दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' 10 जनवरी को रिलीज हो चुकी है। फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है।

chhapaak box office collection day 1- India TV Hindi
छपाक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक 10 जनवरी को रिलीज हो चुकी है। फिल्म में दीपिका एक एसिड अटैक पीड़िता का किरदार निभाती नजर आई हैं। फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियन्स के मिक्स रिव्यू मिले हैं। दीपिका की फिल्म को काफी पसंद किया गया है और पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है।

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक छपाक ने पहले दिन लगभग 4.75 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर अजय देवगन की इसी दिन रिलीज हुई फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर का भी असर पड़ा है।

छपाक में दीपिका के साथ विक्रांत मेसी अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं। मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी छपाक एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी है।

छपाक से दीपिका पादुकोण ने प्रोडक्शन में भी कदम रखा है। बतौर प्रोड्यूसर ये उनकी पहली फिल्म है।रिलीज से पहले यह फिल्म कई कॉन्ट्रोवर्सी का भी हिस्सा बनी है। दीपिका पादुकोण के जेएनयू पीसफुल प्रोटेस्ट में जाने के बाद से ट्विटर पर #boycottchhapaak भी ट्रेंड किया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन