1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण बचपन से हैं स्टाइलिस्ट, एक्ट्रेस ने शेयर की चाइल्डहुड फोटो

दीपिका पादुकोण बचपन से हैं स्टाइलिस्ट, एक्ट्रेस ने शेयर की चाइल्डहुड फोटो

 Published : Apr 15, 2020 08:14 pm IST,  Updated : Apr 15, 2020 08:14 pm IST

दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया के जरिए फैन्स से जुड़ी रहती हैं और अक्सर कुछ ना कुछ दिलचस्प पोस्ट करती हैं।

दीपिका पादुकोण- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण बचपन से ही काफी स्टाइलिस्ट हैं और उन्होंने इसे साबित करने के लिए बचपन की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर ने उनके फैन्स को चकित और खुश कर दिया है। अभिनेत्री ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की एक पुरानी फोटो को पोस्ट किया और यह साबित किया कि वह बचपन से ही बहुत स्टाइलिस्ट थीं।

तस्वीर में दीपिका मैचिंग शूज और हैट के साथ एक ग्लैमरस ब्लैक ड्रेस में बहुत क्यूट लग रही हैं और एक बड़ी मुस्कान के साथ किसी प्रोफेशनल की तरह पोज दे रही हैं। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने 'शुरू से युवा' लिखा है।

लॉकडाउन के बीच, अभिनेत्री 'मास्टरशेफ' में बदल गई हैं और अपने पति और अभिनेता रणवीर सिंह के लिए शानदार कुकिंग कर रही है। ये दंपत्ति सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रशंसकों को अपनी निजी जिंदगी की झलक देते रहते हैं।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन