नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर पिछले कुछ वक्त से आलिया भट्ट के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने जीक्यू मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू के दौरान अपने रिश्ते का खुलासा भी किया है। लेकिन अब खबरें आ रही हैं रणबीर ने अपने रिश्ते के बारे में मीडिया को सामने बताने से पहले ही अपनी एक्स गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को बता दिया था। हालांकि शुरूआत में रणबीर और आलिया ने अपने इस रिश्ते को कुबूल नहीं किया था, लेकिन अब इनका रिलेशन किसी से छुपा नहीं है। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ देखा जाने लगा है।
Related Stories
रणबीर के एक करीबी सूत्र का कहना है कि, दीपिका और रणबीर के साथ ब्रेकअप के बाद भी ये दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। आज भी ये एक दूसरे के साथ अपने सीक्रेट्स शेयर करते हैं। रणबीर ने अपने और आलिया के रिश्ते के बारे में जैसे ही दीपिका को बताया वह बेहद खुश हो गईं। गौरतलब है कि दीपिका और रणबीर के रिश्ते से तो हर कोई वाकिफ है दोनों का लंबे वक्त तक एक दूसरे को डेट करने के बाद ब्रेकअप हो गया। हालांक कि ये अच्छे दोस्त हैं।
बता दें कि आलिया और रणबीर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की तैयारियों में व्यस्त चल रहे हैं। इसी फिल्म के सेट पर इनके इस रिश्ते की शुरूआत हुई। हालांकि आलिया पहले भी बता चुकी हैं कि रणबीर हमेशा से ही उनके क्रश रहे हैं। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही 'ब्रह्मास्त्र' का निर्माण धर्मा प्रोड्क्शन के तले किया जा रहा है।