1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण को हुआ इनसे प्यार, जानिए कौन है वो

दीपिका पादुकोण को हुआ इनसे प्यार, जानिए कौन है वो

 Published : Jun 17, 2016 11:58 pm IST,  Updated : Jun 18, 2016 12:03 am IST

दीपिका पादुकोण ने अपनी दिलकश अदाओं और बेहतरीन अभिनय से दर्शकों को अपना दीवाना बना रखा है। उनकी अदाओं का जादू अब सिर्फ भारत तक ही नहीं रह गया है

deepika- India TV Hindi
deepika

मुंबई: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा दीपिका पादुकोण ने अपनी दिलकश अदाओं और बेहतरीन अभिनय से दर्शकों को अपना दीवाना बना रखा है। उनकी अदाओं का जादू अब सिर्फ भारत तक ही नहीं रह गया है हॉलीवुड में कदम रखने के बाद उनके दुनियाभर में फैंस की संख्या बढ़ गई है। लेकिन करोड़ों लोगों के प्यार बटोरने वालीं दीपिका पादुकोण भी किसी के लिए दीवानी हैं। दीपिका जिसेस प्यार करती हैं वह कोई शख्स नहीं बल्कि सोने के आभूषण हैं। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का सोने के प्रति प्यार साफ छलकता है। उन्हें कई बार सोने के गहने पहने देखा गया है।

इसे भी पढ़े:- दीपिका पादुकोण सबसे बड़ी स्टार: इरफान खान

जब बिस्पिंग नहीं ले पाए हॉलीवुड में शूटिंग में मस्त दीपिका का नाम

2013 में एक के बाद एक तीन सफल फिल्में, 'ये जवानी है दीवानी', 'रामलीला-गोलियों की रासलीला' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' का जश्न मनाने के लिए उन्होंने दिसम्बर में एक पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें उन्हें सोने की चमक वाले परिधान में देखा गया था। सोने में कुछ तो ऐसा है, जो दीपिका को लुभाता है। अभिनेत्री का कहना है कि इसके पीछे सांस्कृतिक इतिहास छिपा है।

दीपिका ने कहा, "पारंपरिक या सांस्कृतिक रूप से देखा जाए, तो सोने में कुछ तो खास है। यह जश्न और उत्सव का प्रतीक है और सकारात्मकता तथा समृद्धि को दर्शाता है।" दीपिका ने कहा, "जब भी उत्सव का अवसर होता है, मुझे सोने से जुड़ी चीजें तोहफे में देना अच्छा लगता है।" दीपिका इन दिनों अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘xxx: द जेंडर ऑफ केज’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म से वह हॉलीवुड में अपने अभिनय की पारी की शुरुआत करने जा रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन