1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: फोटोशूट के दौरान दिखा दीपिका का क्यूट अवतार

VIDEO: फोटोशूट के दौरान दिखा दीपिका का क्यूट अवतार

 Published : Jan 09, 2016 11:42 am IST,  Updated : Jan 09, 2016 11:46 am IST

बॉलीवुड की 'मस्तानी गर्ल' कही जाने वाली दीपिका पादुकोण के लिए बीते 2 साल उनकी जिंदगी के अहम हिस्से हैं। 2014 और 2015 में दीपिका ने यह साबित कर दिया कि निर्देशक उन्हें कैसे भी किरदार दें वह उन सभी किरदारों में खरी उतरेंगी।

deepika- India TV Hindi
deepika

नई दिल्ली:- बॉलीवुड की ‘मस्तानी गर्ल’ कही जाने वाली दीपिका पादुकोण के लिए बीते 2 साल उनकी जिंदगी के अहम हिस्से हैं। 2014 और 2015 में दीपिका ने यह साबित कर दिया कि निर्देशक उन्हें कैसे भी किरदार दें वह उन सभी किरदारों में खरी उतरेंगी। फिल्मों के साथ उन्हें अकसर फोटोशूट करवाते हुए भी देखा जाता है। उन्होंने हाल ही में एक और फोटोशूट करवाया है जिसमें वह काफी सिंपल और बिंदास नजर आ रही हैं।

इसे भी पढ़े:- तनिष्क से जुड़ेंगी दीपिका पादुकोण

अगर हम बीते 10 वर्षों में देखें तो हम किसी एक अभिनेत्री को सबसे अच्छी अभिनेत्री नहीं कह सकते थे, लेकिन आज के समय में बिना सोचे समझे हम दीपिका का नाम ले सकते हैं। 30 मिलियन फॉलोवर्स के साथ दीपिका ने यह बात साबित कर दी है की वह 2015 की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली अभिनेत्री हैं। 'बाजीराव मस्तानी', 'पीकू' और 'तमाशा' में अपने अभिनय से दीपिका ने एक मिसाल कायम की है।

2015 में आई फिल्म 'पीकू' के लिए दीपिका को 'बेस्ट एक्ट्रेस ऑफ़ द ईयर' के अवार्ड से नवाजा गया था। इतना ही नहीं दीपिका को 2015 में ‘फेमिना’ की तरफ से 'इंडियाज़ मोस्ट ब्यूटीफुल वूमेन' के अवार्ड से नवाजा गया था। लेकिन दीपिका इतने में ही सीमित रहने वालो में से कहां हैं, दीपिका ने महिलाओं को समाज में दबे जाने के विरोध में एक वीडियो जारी की थी जिसका शीर्षक था- 'माइ लाइफ माइ चॉइस'। दीपिका के इस वीडियो को दर्शकों को सराहनीय योग्य था।

मलाइका, बिपाशा और सुजैन के बाद दीपिका ने भी अपनी एक फैशन लाइन 'आल अबाउट यू' लांच की है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन