1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह शादी की तीसरी सालगिरह पर अल्मोड़ा में कर रहे हैं वेकेशन एंजॉय, फैंस के बीच शेयर की तस्वीरें

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह शादी की तीसरी सालगिरह पर अल्मोड़ा में कर रहे हैं वेकेशन एंजॉय, फैंस के बीच शेयर की तस्वीरें

 Published : Nov 17, 2021 11:27 pm IST,  Updated : Nov 17, 2021 11:47 pm IST

अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकाल कर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी की तीसरी साल गिरह पर एक दूसरे के साथ वक्त बिताने का फैसला किया है।

Deepika Padukone- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह शादी की तीसरी सालगिरह पर अल्मोड़ा में कर रहे हैं वेकेशन एंजॉय, फैंस के बीच शेयर की तस्वीरें Image Source : INSTAGRAM/DEEPIKA PADUKONE

Highlights

  • रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने फैंस के बीच अपनी रोमांटिक मोमेंट की तस्वीरों को शेयर किया है।
  • इन तस्वीरों में यह कपल एक साथ धूप सेंकते हुए, सनसेट का आनंद लेते हुए नजर आ रहा है।
  • कई सालों तक डेटिंग करने के बाद, वे 14 नवंबर, 2018 को शादी के बंधन में बंध गए।

 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा किए जाने वाले कपल में से एक हैं। ये समय-समय पर अपने फैंस को रिलेशनशिप गोल्स देते रहते हैं। फिर भी, उन्होंने अल्मोड़ा में वेकेशन से अपनी तस्वीरों से सभी को चौंका दिया। यह कपल अपनी तीसरी शादी की सालगिरह का जश्न मनाने वहा गया है। दोनों ने कई मोनोक्रोमैटिक तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वे धूप सेंकते हुए, सनसेट का आनंद लेते हुए, प्रकृति को निहारते हुए, किताबें पढ़ते हुए और चाय पीते हुए मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे थे। 

फोटो-एल्बम ने उन दोनों को अलग-अलग आउटफिट पहने हुए कैद किया। जहां रणवीर ने अपने पोस्ट को दिल और बुरी नजर न लगने वाले इमोजी के साथ कैप्शन दिया, वहीं दूसरी ओर दीपिका ने दो कैप्शन दिए, "ऑल माई हार्ट..." और "...और फिर बहुत कुछ..."

बता दें उन दोनों को गोलियों की रासलीला राम-लीला की शूटिंग के दौरान एक दूसरे को दिल दे दिया था। उन्होंने बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में भी साथ काम किया है। कई सालों तक डेटिंग करने के बाद, वे 14 नवंबर, 2018 को शादी के बंधन में बंध गए।

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका शकुन बत्रा की अगली फिल्म में अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती नजर आएंगी। वह अमिताभ बच्चन अभिनीत 'द इंटर्न' रीमेक का भी हिस्सा हैं और शाहरुख खान के साथ 'पठान' में भी दिखाई देंगी।

दोनों बड़े पर्दे पर फिल्म '83' से एक साथ नजर आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन