1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण ने इरफान को याद करते हुए शेयर की इमोशनल कविता- लम्हे गुजर गए, चेहरे बदल गए

दीपिका पादुकोण ने इरफान को याद करते हुए शेयर की इमोशनल कविता- लम्हे गुजर गए, चेहरे बदल गए

 Published : May 08, 2020 04:31 pm IST,  Updated : May 08, 2020 04:31 pm IST

दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर इरफान संग पुरानी तस्वीर शेयर की है,तस्वीर के साथ दीपिका ने बेहद इमोशनल कविता शेयर की है।

दीपिका पादुकोण ने...- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण ने इरफान को याद करते हुए शेयर की इमोशनल कविता Image Source : INSTA- DEEEPIKA PADUKONE

मुंबई: बॉलीवुड के शानदार अभिनेता इरफान खान 29 अप्रैल को इस दुनिया से हमेशा के लिए चले गए। उन्होंने बॉलीवु़ड के साथ कई हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। इरफान के निधन के बाद उन्हे फिल्म जगत के कई सेलिब्रिटीज ने श्रद्धांजलि दी। दीपिका पादुकोण ने इरफान संग फिल्म पीकू में काम किया था, इरफान के निधन की खबर से दीपिका को गहरा झटका लगा। उन्होंने स्क्रीन ब्लैंक करके इरफान को श्रद्धांजलि दी थी। अब दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर इरफान संग तस्वीर शेयर करके उन्हें फिर से याद किया है।

दीपिका ने एक इमोशनल कविता शेयर की है जो फिल्म पीकू की है। दीपिका ने लिखा है- लम्हे गुजर गए, चेहरे बदल गए।

पढ़िए पूरी कविता...

हाल ही में सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दीपिका इरफान को देखकर अपना इंटरव्यू बीच में ही छोड़कर उनसे मिलने चली जाती हैं।

वायरल हो रहा वीडियो दीपिका पादुकोण की पहली हॉलीवुड फिल्म XXX: Return of Xander Cage के प्रीमियर का है। वीडियो में दीपिका मीडिया से बातचीत कर रही हैं। जैसे ही इरफान खान वहां आते हैं तो दीपिका इंटरव्यू बीच में छोड़कर उनसे मिलने के लिए चली जाती हैं। वह उन्हें गले लगाकर कहती हैं मेरे सबसे फेवरेट इंसान।

यह वीडियो दीपिका के फैन पेज ने शेयर किया है। वह वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रही है।

दुनिया को अलविदा कह गए इरफान खान, दीपिका पादुकोण ने 'ब्लैक स्क्रीन' शेयर कर जताया दुख

दीपिका ने इरफान खान के निधन की खबर सुनकर सोशल मीडिया पर एक ब्लैक स्क्रीन की फोटो शेयर की थी। उन्होंने टूटे हुए दिल की इमोजी के साथ #Irrfankhan लिखा था।

आपको बता दें  पीकू साल 2015 में रिलीज हुई थी, जिसे शुजीत सरकार ने डायरेक्ट किया था। इसमें इरफान खान और दीपिका पादुकोण के अलावा अमिताभ बच्चन भी नज़र आए थे। ये मूवी दर्शकों को बहुत पसंद आई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन