1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर की 'महाभारत' में दीपिका पादुकोण ने द्रोपदी बनने से किया इनकार

आमिर की 'महाभारत' में दीपिका पादुकोण ने द्रोपदी बनने से किया इनकार

 Published : Dec 07, 2018 12:49 pm IST,  Updated : Dec 07, 2018 12:49 pm IST

दीपिका पादुकोण ने आमिर खान की आने वाली सीरीज 'महाभारत' में काम करने से मना कर दिया है।

Deepika Padukone- India TV Hindi
Deepika Padukone Image Source : INSTAGRAM/DEEPIKAPADUKONE

आमिर खान इस समय किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने वाले हैं। अभी आमिर की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' फ्लॉप हुई है। जिसके बाद वह एक वेब सीरीज पर काम करने वाले हैं। आमिर 'महाभारत' पर एक वेब सीरीज बनाने वाले हैं। कहा जा रहा था कि आमिर की 'महाभारत' में दीपिका भी हिस्सा होने वाली हैं। मगर अब आई रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका ने महाभारत में काम करने से इनकार कर दिया है।

हाल ही में दीपिका को आमिर के घर देखा गया था जिससे लग रहा था कि दीपिका आमिर की वेब सीरीज का हिस्सा बनने वाली हैं। खबर थी कि दीपिका आमिर खान की 'महाभारत' में द्रोपदी का रोल निभाने वाली है। मगर दीपिका ने इस सीरीज में काम करने से मना कर दिया है। 

आमिर अपनी वेब सीरीज को 8 भागों में लाने वाले थे।  जिसके हर सीजन के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अलग होने वाले थे। आनिर आर अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' से लोगो को काफी उम्मीदें थी मगर यह फिल्म लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। फिल्म की ओपनिंग बहुत अच्छी हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 50 करोड़ की कमाई की थी। मगर उसके बाद फिल्म की कमाई गिरती चली गई।

वहीं दीपिका रणवीर के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। दोनों ने 14-15 नंबवर को इटली के लेक कोमो में शादी रचाई है। दीपिका की अगली फिल्म एसिड सर्वाइवल लक्ष्मी अग्रवाल पर बेस्ड स्टोरी है।  यह मेधना गुलाजर की फिल्म है।स दीपिका इसमें अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही फिल्म की शूटिंग मार्च 2019 से शुरु होगी।

Also Read:

श्रीदेवी से मिलने पर हमेशा पैर क्यों छूते थे अनिल कपूर, जानिए वजह

बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह को दुबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, नाबालिग से छेड़छाड़ के लगे आरोप

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन