1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका ने जताई इच्छा, विन डिजल के बाद अब इनके साथ करना चाहती हैं काम

दीपिका ने जताई इच्छा, विन डिजल के बाद अब इनके साथ करना चाहती हैं काम

 Published : Jan 20, 2017 07:43 pm IST,  Updated : Jan 20, 2017 07:43 pm IST

दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ के लिए खूब सराहना हासिल कर रही हैं। इस फिल्म से उन्होंने अपनी हॉलीवुड पारी की शुरुआत की है और पहली ही फिल्म के लिए उन्हें वाह वाही भी मिल रही है।

deepika- India TV Hindi
deepika

लॉस एंजिलिस: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ के लिए खूब सराहना हासिल कर रही हैं। इस फिल्म से उन्होंने अपनी हॉलीवुड पारी की शुरुआत की है और पहली ही फिल्म के लिए उन्हें वाह वाही भी मिल रही है। फिल्म में वह हॉलीवुड के एक्शन स्टार विन डिजल के साथ अहम भूमिका में नजर आ रही हैं। लेकिन विन के साथ अभिनय के बाद अब दीपिका रेयान गॉसलिंग के साथ भी काम करना चाहती हैं। दीपिका ने फिल्म ‘ला ला लैंड’ में रेयान के काम को काफी पसंद किया है।

इसे भी पढ़े:-

खबरों के मुताबिक दीपिका का कहना है कि गॉसलिंग उनकी इच्छा सूची में शामिल हैं। उन्होंने बताया, उनकी जितनी भी फिल्में हैं उसमें अभिनय, गानें सभी बहुत अच्छे थे। यह उन क्लासिकल प्रेम कहानियों में से है जिसमें दृश्यों को बहुत ही रोचक शैली में प्रस्तुत किया गया है। वह बहुत ही प्रतिभाशली है और वह निश्चित रूप से ऐसे व्यक्ति हैं जिनके साथ मैं काम करना चाहती हूं।

यह अभिनेत्री एकमात्र भारतीय स्टार रह चुकी हैं जिनको फोब्र्स की शीर्ष-10 सूची में जगह मिली थी जिसमें जेनिफर लॉरेंस, जुलिया रॉबट्र्स और जेनिफर एनिस्टन जैसी हस्तियों के नाम शामिल थे। इसके साथ ही अपने साक्षात्कार के दौरान उन्होंने लिंग भेद के मुद्दे पर भी बात की। भारत में ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज पिछले सप्ताह 14 जनवरी को रिलीज हुई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन