1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तैमूर के जन्म के केवल 2 महीने बाद ही रैंप पर चलने को तैयार करीना

तैमूर के जन्म के केवल 2 महीने बाद ही रैंप पर चलने को तैयार करीना

 Published : Jan 20, 2017 06:52 pm IST,  Updated : Jan 20, 2017 06:52 pm IST

करीना कपूर खान ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी काम करना नहीं छोड़ा था। उन्हें इस दौरान लेक्मे फैशन वीक (एलएफडब्ल्यू) में रैंप पर वॉक करते हुए भी देखा गया था। अब एक बार फिर से बेबो आगामी ग्रीष्मकालीन-उत्सव 2016 के ग्रैंड फिनाले में...

kareena- India TV Hindi
kareena

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी काम करना नहीं छोड़ा था। उन्हें इस दौरान लेक्मे फैशन वीक (एलएफडब्ल्यू) में रैंप पर वॉक करते हुए भी देखा गया था। अब एक बार फिर से बेबो आगामी ग्रीष्मकालीन-उत्सव 2016 के ग्रैंड फिनाले में शॉजस्टॉपर के रूप में दिखाई देंगी। बेटे तैमूर के जन्म के बाद यह उनका पहला रैंप वॉक होगा। करीना डिजाइन अनिता डोंगरे के लिए वॉक करने जा रही हैं, उनका संग्रह लेक्मे की 'लिक्विड गोल्ड' संग्रह से प्रेरित है।

इसे भी पढ़े:-

करीना ने कहा कि वह डोंगरे के लिए वॉक करने को लेकर बहुत खुश हैं, जो यहां जियो गार्डन में 5 फरवरी को अपने संग्रह का प्रदर्शन करेंगी। करीना ने कहा, "मुझे हमेशा से शानदार ग्रैंड फिनाले लेक्मे का प्रतिनिधित्व करने से खुशी मिली है और इस साल भी लेक्मे फैशन वीक के लिए वापसी और अनीता के लिए वॉक को लेकर बहुत खुश हूं। मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि रनवे पर 'लिक्विड गोल्ड' विषय कैसा रहता है।"

लेक्मे इनोवेशन की प्रमुख पूर्णिमा लांबा ने कहा, "करीना अपनी गर्भावस्था से एक रोल मॉडल हैं और बच्चे के जन्म के कुछ समय बाद वह फरवरी में लेक्मे ग्रैंड फिनाले के शॉजस्टॉपर के रूप में अपनी पसंदीदा भूमिका में वापसी कर रही हैं।" उन्होंने कहा कि करीना अनीता डोंगरे के लेबल एएनडी के साथ लेक्मे के ब्रांड एंबेसडर के रूप में वापसी कर रही हैं, इसलिए फिनाले रनवे दोगुना जादुई होगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन