1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण ने कहा- कटरीना कैफ ने चुराया मेरा आइडिया, बर्तन धोते हुए वीडियो मैं शेयर करने वाली थी

दीपिका पादुकोण ने कहा- कटरीना कैफ ने चुराया मेरा आइडिया, बर्तन धोते हुए वीडियो मैं शेयर करने वाली थी

 Published : Mar 26, 2020 11:47 pm IST,  Updated : Mar 26, 2020 11:51 pm IST

दीपिका पादुकोण ने कटरीना कैफ के बर्तन धोते हुए वीडियो शेयर की है। साथ ही उन्हें आइडिया चुराने वाली बताया है।

deepika padukone and katrina kaif- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज इस समय सेल्फ आइसोलेशन कर रहे हैं। वह घर पर ही वर्कआउट कर रहे हैं और घर के काम भी खुद ही कर रहे हैं। सेलिब्रिटीज घर पर बर्तन धो रहे हैं, सफाई कर रहे हैं। घर के ज्यादातर काम खुद करते हुए स्टाफ को पेड लीव दे दी है। दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर कटरीना कैफ की एक वीडियो शेयर करते हुए उन्हें आइडिया चुराने वाली कहा है।

दीपिका ने सोशल मीडिया पर कटरीना कैफ की बर्तन धोते हुए वीडियो शेयर की है। वीडियो शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा- मुझे बताते हुए दुख हो रहा है कि सीजन 1 का पांचवा एपिसोड कैंसिल हो गया है क्योंकि कटरीना कैफ ने मेरा आइडिया चुरा लिया है।

दीपिका के इस पोस्ट पर कटरीना के कमेंट किया। उन्होंने लिखा- हाहाहहा मैंने रुपाली (हाउस स्टाफ) से इसका अधिकार प्राप्त कर लिया है। सुरक्षित रहें।

deepika padukone post
दीपिका पादुकोण पोस्ट

आपको बता दें दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह के साथ सेल्फ आइसोलेशन के एपिसोड शेयर करती रहती हैं। इससे पहले वो अपना क्लोसेट सही करते हुए, सेल्फ केसर, ट्रेडमिल और फ्रूट खाते हुए पोस्ट शेयर कर चुकी हैं।

 

वहीं कटरीना कैफ भी आइसोलेशन के दौरान घर के काम करते हुए पोस्ट शेयर करती हैं। बीते दिन कटरीना ने घर में झाड़ू लगाते हुए वीडियो शेयर किया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन