1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण-शाहरुख खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के 8 साल पूरे, एक्ट्रेस ने किया याद

दीपिका पादुकोण-शाहरुख खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के 8 साल पूरे, एक्ट्रेस ने किया याद

 Published : Aug 08, 2021 05:29 pm IST,  Updated : Aug 08, 2021 05:29 pm IST

दीपिका पादुकोण ने रोहित शेट्टी की सुपरहिट फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में मीनाम्मा के रूप में अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों और क्रिटिक्स को चौंका दिया था। 

दीपिका पादुकोण- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण Image Source : INSTAGRAM/DEEPIKA PADUKONE

8 साल पहले, दीपिका पादुकोण ने रोहित शेट्टी की सुपरहिट फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में मीनाम्मा के रूप में अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों और क्रिटिक्स को चौंका दिया था। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण सुपरस्टार शाहरुख खान के अपोजिट नजर आई थीं, फिल्म में दीपिका ने शानदार काम किया था, और एक अभिनेत्री के रूप में अपनी योग्यता साबित की और इस किरदार को सिनेमा के इतिहास में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले किरदारों में से एक बना दिया। इस फिल्म के साथ इंडस्ट्री में नंबर 1 अभिनेत्री होने पर उन्हें 'बॉलीवुड की क्वीन' का ताज भी पहनाया गया।

Bigg Boss OTT: राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस के बीच करण जौहर के शो में नजर आएंगी शमिता शेट्टी

इस तरह, दीपिका पादुकोण इस इंडस्ट्री पर पिछले 8 वर्षों से राज कर रहीं हैं, जो अभी भी जारी है और आने वाले भविष्य में भी बदलता नहीं दिख रहा है। इसका श्रेय दीपिका को जाता है जिनके पास वर्तमान में कई सर्वश्रेष्ठ फिल्मों के लाइन अप हैं। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

दीपिका पादुकोण
Image Source : INSTAGRAM/DEEPIKA PADUKONEदीपिका पादुकोण का इंस्टाग्राम पोस्ट

बिग बॉस 15 के पहले कंटेस्टेंट का हुआ खुलासा, ये मशहूर सिंगर होंगी सलमान खान के शो का हिस्सा

फिल्मों की एक दिलचस्प लाइन के साथ, उनके पास प्रभास के साथ नाग अश्विन की अगली, द इंटर्न रीमेक, महाभारत, '83 और फाइटर के अलावा पठान और शकुन बत्रा की अगली फिल्म है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन