1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण के फोन में इस नाम से सेव है रणवीर सिंह का नंबर, फैमिली के व्हाट्सएप ग्रुप की दिखी झलक

दीपिका पादुकोण के फोन में इस नाम से सेव है रणवीर सिंह का नंबर, फैमिली के व्हाट्सएप ग्रुप की दिखी झलक

 Published : May 29, 2020 09:12 pm IST,  Updated : May 30, 2020 11:05 am IST

दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने फैमिली से वॉट्सएप से बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर किया है।

दीपिका पादुकोण ने शेयर किया फैमिली ग्रुप का चैट- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण ने शेयर किया फैमिली ग्रुप का चैट Image Source : INSTAGRAM: @DEEPIKAPADUKONE

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपने फैमिली ग्रुप का वॉट्सएप चैट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें पति रणवीर सिंह के अलावा सास-ससुर और मम्मी-पापा भी एड हैं। इस चैट में सभी रणवीर की तारीफ कर रहे हैं, लेकिन सभी का ध्यान इस ओर गया कि दीपिका ने उनका नंबर 'हैंडसम' से सेव किया है।

इस चैट में सभी रणवीर सिंह के इंटरव्यू की तारीफ कर रहे हैं। दीपिका ने कैप्शन में लिखा, 'और इस तरह हम रोल करते हैं.. जब भी परिवार में किसी का बड़ा दिन होता है, तो बाकी लोग ट्यून करते हैं। जैसे कि ऊपर के केस में दिया है। सभी ने मेरे पति के हाल ही में दिए इंटरव्यू की तारीफ की। इसी तरह अगर हम कुछ अलग या अच्छा तरते हैं तो तारीफ होती है और खिंचाई भी। ये हमारे लिए सबसे मूल्यवान है। #family'

दीपिका ने अपने ससुर का पूरा नाम जुगजीत सिंह भवनानी सेव किया है। उन्होंने रणवीर के लिए लिखा, लाइवी इंटरव्यू.. हैप्पी और फन। दीपिका की मां, जिनका नंबर एक्ट्रेस ने अम्मा से सेव किया है, उन्होंने लिखा, 'बहुत इंट्रेस्टिंग इंटरव्यू।' पापा प्रकाश पादुकोण ने एक्टर का इंटरव्यू जानकारी से भरा बताया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका और रणवीर दोनों ही 83 में साथ नज़र आएंगे। इसमें रणवीर दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभाएंगे, जबकि दीपिका ऑनस्क्रीन भी उनकी पत्नी का रोल निभाएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन