1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण 11 सितंबर को गोवा होंगी रवाना, शकुन बत्रा की फिल्म की करेंगी शूटिंग

दीपिका पादुकोण 11 सितंबर को गोवा होंगी रवाना, शकुन बत्रा की फिल्म की करेंगी शूटिंग

 Published : Sep 09, 2020 01:18 pm IST,  Updated : Sep 09, 2020 01:24 pm IST

दीपिका पादुकोण शकुन बत्रा की फिल्म में लीड रोल निभाने वाली हैं, इस फिल्म का नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है।

दीपिका पादुकोण 11 सितंबर को गोवा होंगी रवाना- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण 11 सितंबर को गोवा होंगी रवाना Image Source : INSTAGRAM DEEPIKA PADUKONE

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द शकुन बत्रा की अनटाइटल्ड फिल्म में काम शुरू करने वाली हैं। दीपिका ने लॉकडाउन के दौरान इस फिल्म की तैयारी की और अब वो फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं। उनके किरदार से जुड़ी जानकारी को फ़िलहाल गोपनीय रखा गया है लेकिन अब अभिनेत्री 11 सितंबर को फ़िल्म की शूटिंग के लिए मुंबई से गोवा रवाना होंगी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ गली बॉय फेम सिद्धांत चतुर्वेदी और स्टूडेंट ऑफ द ईयर की एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी अहम किरदार में नजर आएंगे।

मूवी शूटिंग शुरू होने के पहले दीपिका पादुकोण 3 दिन में पूरे करेंगी अधूरे ब्रैंड शूट

सूत्रों के मुताबिक “दीपिका मुंबई में अपनी ब्रांड प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के बाद 11 सितंबर को गोवा का रुख करेंगी। टीम एक साथ मिलकर फ़िल्म के लिए तैयारी करेगी और फिर कुछ दिनों में शूटिंग शुरू कर दी जाएगी।"

अक्षय कुमार के बर्थडे पर फैन्स के लिए तोहफा, 'बेलबॉटम' से जारी किया गया एक्टर का नया लुक

इससे पहले फिल्म के बारे में बात करते हुए दीपिका ने कहा था की शकुन की समझ और रिश्तों के कारण, वह उनके साथ काम करने के लिए तत्पर हैं।

लॉकडाउन के दौरान, दीपिका ने अपने किरदार की तैयारी के रूप में कुछ ऑनलाइन योग सेशन में भी भाग लिया था। वही, उनके किरदार और फिल्म के अन्य सभी विवरण को निर्माताओं द्वारा गोपनीय रखा गया है।

 शकुन की फ़िल्म के अलावा, दीपिका 'द इंटर्न' के रीमेक और नाग अश्विन द्वारा निर्देशित प्रभास के साथ एक फिल्म में दिखाई देंगी जो एक पैन इंडिया बहुभाषी प्रॉजेक्ट है और वह एक अन्य फिल्म द्रौपदी में भी नज़र आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन