1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण ने अगली फ़िल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले माता-पिता से की मुलाकात

दीपिका पादुकोण ने अगली फ़िल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले माता-पिता से की मुलाकात

 Published : Aug 25, 2020 04:32 pm IST,  Updated : Aug 25, 2020 07:55 pm IST

दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह के साथ बैंगलोर पहुंची और वहां अपने माता पिता से मुलाकात की।

दीपिका पादुकोण ने अगली फ़िल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले माता-पिता से की मुलाकात- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण ने अगली फ़िल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले माता-पिता से की मुलाकात Image Source : INSTAGRAM

दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के लिए आयोजित एक सवाल-जवाब सेशन के दौरान कहा था कि पहली चीज जो वह एक बार लॉकडाउन में ढील आने के बाद करना चाहेंगी, वह है सबसे पहले बैंगलोर जा कर अपने परिवार से मुलाकात करना। अब, जब लॉकडाउन में ढील दे दी गई है ऐसे में रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण बैंगलोर में अपने माता-पिता और बहन से मिलने पहुंची। मुलाकात करके दीपिका मुंबई लौट आई हैं। फोटोग्राफर ने उन्हें रणवीर संग एयरपोर्ट पर कैप्चर भी किया।

रणवीर के साथ एयरपोर्ट पर दीपिका
Image Source : YOGEN SHAHरणवीर के साथ एयरपोर्ट पर दीपिका

दीपिका अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले उनसे मिलने के लिए उत्सुक थीं, जो अब धीरे-धीरे शूटिंग फिर से शुरू होने के साथ अपनी फिल्म की शूटिंग जल्द ही फिर से शुरू करने वाली हैं। वही, लॉकडाउन के पछ्ले कुछ महीनों में, दीपिका अपने परिवार से दूर थी और केवल वर्चुअल तरीके से, समय-समय पर उनकी खबर लेती रहती थीं।

रणवीर के साथ एयरपोर्ट पर दीपिका
Image Source : YOGEN SHAHरणवीर के साथ एयरपोर्ट पर दीपिका

सुशांत सिंह राजपूत केस: एक्टर के सीए संदीप श्रीधर से सीबीआई कर रही है पूछताछ

 अब, स्थिति पहले से बेहतर होने के बाद अभिनेत्री ने अपने पति रणवीर सिंह के साथ बैंगलोर का सफ़र करने का फैसला किया और पूरी सावधानी के साथ बैंगलोर पहुंची। दीपिका जल्द ही शकुन बत्रा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी और उसके बाद, बैक टू बैक अपने सभी वर्क कमिटमेंट को पूरा करेंगी।

सैफ अली खान की आत्मकथा अगले साल होगी रिलीज, सोशल मीडिया पर वायरल हुए मजेदार मीम्स

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन