1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जैकलीन की पहली अंग्रेजी फिल्म से होगी दिल्ली फिल्म महोत्सव की शुरूआत

जैकलीन की पहली अंग्रेजी फिल्म से होगी दिल्ली फिल्म महोत्सव की शुरूआत

 Written By: PTI
 Published : Nov 03, 2015 11:12 am IST,  Updated : Nov 03, 2015 11:19 am IST

नई दिल्ली: किक की अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की पहली अंग्रेजी फिल्म डेफिनीशन ऑफ फियर से पांच दिसंबर को चौथे दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की शुरूआत होगी। डेफिनीशन ऑफ फियर चार लड़कियों की कहानी है जो

जैकलीन की पहली...- India TV Hindi
जैकलीन की पहली अंग्रेजी फिल्म से होगी दिल्ली फिल्म महोत्सव की शुरूआत

नई दिल्ली: किक की अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की पहली अंग्रेजी फिल्म डेफिनीशन ऑफ फियर से पांच दिसंबर को चौथे दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की शुरूआत होगी।

डेफिनीशन ऑफ फियर चार लड़कियों की कहानी है जो जंगल में एक पुराने बंगले में छुट्टियां मनाती हैं लेकिन उनकी छुट्टियां भयावह दु:स्वप्न में तब्दील हो जाती हैं। अंतत: चारों की मौत हो जाती है।

ये भी पढ़ें- जैकलीन फर्नांडीज को है सह-अभिनेत्रियों से असुरक्षा

जैकलीन के अलावा कैथरीन बैरेल, ब्लाइट हब्बार्ड, मर्सीडीज पैपिला और मैथ्यू स्टेफिक ने भी इसमें मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

यूरोपीय सिनेमा की प्रख्यात अभिनेत्री जैकलीन ऑस्टिर भी उद्घाटन समारोह के दौरान मौजूद रहेंगी। प्रतिष्ठित मीनार ए दिल्ली अवार्ड फिल्म निर्माता केतन मेहता को प्रदान किया जाएगा।

फिल्म महोत्सव का समापन एक रूसी वृत्तचित्र कॉमरेड राज कपूर से होगा जिसमें दिवंगत अभिनेता फिल्म निर्माता राजकपूर को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन