1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जैकलीन फर्नांडीज को है सह-अभिनेत्रियों से असुरक्षा

जैकलीन फर्नांडीज को है सह-अभिनेत्रियों से असुरक्षा

 Written By: PTI
 Published : Aug 16, 2015 04:39 pm IST,  Updated : Aug 16, 2015 04:41 pm IST

मुंबईः बद्रर्स स्टार जैकलीन फर्नांडीज का मानना है कि बी-टाउन में असुरक्षा की भावना एक बड़ी वजह है जिसके कारण अभिनेत्रियां एक-दूसरे की दोस्त नहीं हो पातीं। जैकलीन ने पीटीआई....भाषा से कहा, अगर आप असुरक्षित

जैकलीन फर्नांडीज को...- India TV Hindi
जैकलीन फर्नांडीज को है सह-अभिनेत्रियों से असुरक्षा

मुंबईः बद्रर्स स्टार जैकलीन फर्नांडीज का मानना है कि बी-टाउन में असुरक्षा की भावना एक बड़ी वजह है जिसके कारण अभिनेत्रियां एक-दूसरे की दोस्त नहीं हो पातीं।

जैकलीन ने पीटीआई....भाषा से कहा, अगर आप असुरक्षित महसूस करते हैं तो आप किसी के साथ दोस्ती नहीं कर सकते। मैं सोनम कपूर को बहुत पसंद करती हूं क्योंकि वह असुरक्षित महसूस नहीं करती और मैं भी असुरक्षित महसूस नहीं करती। वह आत्मविश्वासी हैं और एक बुद्धिमान लड़की हैं जिन्होंने अब तक अपने जीवन में बहुत कुछ हासिल किया हैं।

30 वर्षीय अभिनेत्री श्रीलंका में अपना एक रेस्तरां चलाती हैं और उनकी योजना यहां भी एक रेस्तरां खोलने की है।

मर्डर 2 की अभिनेत्री ने कहा, श्रीलंका में मेरा एक रेस्तरां है और मैं यहां मुंबई में भी एक रेस्तरां खोलना चाहती हूं और श्रीलंका के भोजन को भारत में लाना चाहती हूं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन