1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिल्ली समेत इन राज्यों में अब 100 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमाहॉल्स

दिल्ली समेत इन राज्यों में अब 100 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमाहॉल्स

 Published : Feb 05, 2021 09:48 pm IST,  Updated : Feb 05, 2021 09:48 pm IST

तेलंगाना, दिल्ली, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, गुजरात और कर्नाटक जैसे राज्यों में सिनेमाघरों की क्षमता 100 प्रतिशत तक बढ़ा दी गई है।

bollywood cinemahalls- India TV Hindi
अब 100 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमाहॉल्स Image Source : EMRAAN HASHMI INSTAGRAM

मुंबई: तेलंगाना सरकार ने शुक्रवार को सिनेमाघरों में बैठने की क्षमता को 100 प्रतिशत तक बढ़ाने की अनुमति दे दी। मुख्य सचिव सोमेश कुमार ने एक सरकारी आदेश (जीओ) जारी किया है, जिसमें सिनेमाघरों/मल्टीप्लेक्सों में बैठने की क्षमता बढ़ाने की अनुमति दी गई है। आदेश, केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश और सूचना और प्रसारण मंत्रालय के मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) को ध्यान में रखते हुए जारी किए गए। इस बाबत तेलुगू फिल्म चैंबर्स ऑफ कॉमर्स ने एक अनुरोध किया था।

तेलंगाना इस आदेश के साथ ही दिल्ली, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, गुजरात और कर्नाटक जैसे राज्यों में शामिल हो गया, जहां सिनेमाघरों की क्षमता 100 प्रतिशत तक बढ़ा दी गई है।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 1 फरवरी को सिनेमाघरों को 100 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति दी थी, लेकिन प्रत्येक राज्य की स्थिति के आधार पर निर्णय राज्य सरकारों के विवेक पर छोड़ दिया गया था।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन