1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपने इस दोस्त के लिए जान भी दे सकते हैं धनुष

अपने इस दोस्त के लिए जान भी दे सकते हैं धनुष

 Published : Aug 30, 2017 02:46 pm IST,  Updated : Aug 30, 2017 02:46 pm IST

धनुष की जबरदस्त एक्टिंग का हर कोई फैन हो चुका है। लेकिन अब वह अपनी दोस्ती को लेकर भी चर्चा में आ गए हैं। दरअसल हाल ही में धनुष ने बताया है कि वह और निर्देशक आनंद एल. राय एकदूसरे के लिए अपना जिंदगी भी खतरे में डाल सकते हैं।

dhanush- India TV Hindi
dhanush

चेन्नई: बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने माने अभिनेता धनुष की जबरदस्त एक्टिंग का हर कोई फैन हो चुका है। लेकिन अब वह अपनी दोस्ती को लेकर भी चर्चा में आ गए हैं। दरअसल हाल ही में धनुष ने बताया है कि वह और निर्देशक आनंद एल. राय एकदूसरे के लिए अपना जिंदगी भी खतरे में डाल सकते हैं। गौरतलब है कि दोनों अगले साल एक बार फिर साथ काम करने के लिए तैयार हैं। इससे पहले ये दोनों फिल्म 'रांझणा' में भी साथ काम कर चुके हैं। धनुष ने कहा, "अगर वेत्रिमारन के साथ मेरा रिश्ता विश्वास पर बना है तो आनंद संग प्यार के साथ। हम दोनों में एकदूसरे के लिए गहरा प्यार है। हम एक दूसरे के लिए जीवन को खतरे में डाल सकते हैं। आनंद मेरे लिए बड़े भाई की तरह हैं।"

बचा दें कि उन्होंने आनंद की 'रांझणा' के साथ बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसमें वह हताश और जुनूनी प्रेमी की भूमिका में दिखाई दिए थे। उन्होंने कहा, 'उनकी पत्नी मेरे लिए दूसरी मां जैसी हैं। दोनों के लिए मेरे दिल में खास जगह है।" दोनों आगामी परियोजना पर साथ काम करने के लिए तैयार हैं

उन्होंने कहा, "हमारी परियोजना अगले वर्ष के अंत तक आएगी। जैसे ही आनंद, शाहरुख खान के साथ अपनी फिल्म पूरी कर लेते हैं, हम इसके लिए आगे जाएंगे।" धनुष वर्तमान में 'एनाई नोक्की पायुम थोटा', 'मारी 2' और 'वाडा चेन्नई' जैसी फिल्मों के साथ व्यस्त हैं। (राम रहीम को सजा दिए जाने पर शाहरुख खान दी ये प्रतिक्रिया)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन