Saturday, March 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सनी देओल की जन्मदिन पार्टी में इस अंदाज में नजर आए धर्मेंद्र

सनी देओल की जन्मदिन पार्टी में इस अंदाज में नजर आए धर्मेंद्र

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Oct 20, 2020 10:58 am IST, Updated : Oct 20, 2020 10:58 am IST

बॉलीवुड अभिनेता धर्मेन्द्र ने सनी देओल के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने फैंस को शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया कहा।

 बॉलीवुड अभिनेता धर्मेन्द्र ने सनी देओल के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेय- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/AAPKADHARAM  बॉलीवुड अभिनेता धर्मेन्द्र ने सनी देओल के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेय

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने बीते सोमवार को 64वां जन्मदिन मनाया है। इस मौके पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज, फैंस से विश किया। इस स्पेशल डे को सनी ने अपने पिता धर्मेंद्र, भाई बॉबीदेओल और अपने बच्चों के साथ सेलिब्रेट किया। वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र ने सभी फैंस को शुक्रिया अदा किया। साथ ही बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की। 

धर्मेंद्र ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि बर्थडे सेलिब्रेशन देओल स्टाइल में किया गया। 

Exclusive: संजय दत्त हुए कैंसर फ्री, फेफड़ों के कैंसर से जीती जंग

तस्वीरों की बात करें तो सनी अपने पापा, भाई और बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं। 

वहीं सनी देओल ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। जिसमें वह केक के साथ मुस्कराते हुए नजर आ रहे हैं। 

वहीं धर्मेन्द्र ने सनी को केक खिलाते हुए भी एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने फैन्स को सनी के लिए प्यार और शुभकामनाएं भेजने के लिए शुक्रिया कहा है। इसके साथ ही लिखा, ''दोस्तों, आपलोग हमेशा मेरे दिल के करीब हैं। खुशी में... आज तो इंतिहा हो गई ट्वीट्स की...बोर हो गए होंगे आप, अब कुछ दिन चुप रहूंगा।'

हैप्पी बर्थडे सनी देओल: 'ढाई किलो के हाथ' वाला यमला जट यूं बना बॉलीवुड की जान

इसके बाद धर्मेंद्र ने एक फिल्म की एक क्लिप शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'मैने कहा कहा था कि चंद रोज चुप रहूंगा..लेकिन मुझे क्लिप भेज दी,,मुझसे,,ट्वीट हो गया'

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement