1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Exclusive: संजय दत्त हुए कैंसर फ्री, फेफड़ों के कैंसर से जीती जंग

Exclusive: संजय दत्त हुए कैंसर फ्री, फेफड़ों के कैंसर से जीती जंग

 Reported By: Joyeeta Mitra Suvarna
 Published : Oct 19, 2020 04:45 pm IST,  Updated : Oct 19, 2020 05:52 pm IST

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने फेफड़ों के कैंसर को मात दे दी है।

संजय दत्त हुए कैंसर फ्री- India TV Hindi
संजय दत्त हुए कैंसर फ्री Image Source : TWITTER/DUTTSANJAY

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने कैंसर को मात दे दी है। फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे संजय दत्त ने आखिरकार इस बीमारी से जंग जीत ली है। इस बात का कहीं भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है, मगर जब इंडिया टीवी ने संजय दत्त को बधाई मैसेज भेजा तो एक्टर ने 'थैंक यू' कहकर खबर को कन्फर्म जरूर कर दिया है।

संजय दत्त के दोस्त अजय अरोड़ा से जब इंडिया टीवी ने बात की तो उन्होंने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा- "वह बिल्कुल ठीक हो गया है, मैं पहले दिन से जानता था कि सब ठीक होगा... उन्होंने उसने बहुत मेहनत की है, अब जब सब रिपोर्ट सही है तो हम बहुत खुशी के साथ यह कह रहे हैं कि संजय दत्त बिल्कुल ठीक है और उन्होंने वापस काम शुरू कर दिया है।''

अजय अरोड़ा ने आगे कहा- ''संजय दत्त हाल ही में आलिम हकीम के स्टूडियो में हेयर कट करवाते नजर आए थे और उन्होंने कहा भी था कि मैं इसे मात दूंगा,उन्होंने यशराज फिल्म्स की शमशेरा के लिए डबिंग भी शुरू कर दी है और साथ ही कीजिए की शूटिंग की तैयारी कर चुके हैं... साथ ही केजीएफ की शूटिंग और अजय देवगन की फिल्म भुज में संजय दत्त की दो सींस बाकी है जिस की भी तैयारी संजय दत्त पूरे जोश के साथ कर रहे हैं।''

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने हाल ही में एक वीडियो के जरिए इस बीमारी के बारे में बात की थी और ये भी कहा कि वो इसे हराकर ही दम लेंगे। इस वीडियो को मशहूर हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने पोस्ट किया है। संजय दत्त वीडियो में कह रहे हैं, "हाय, मैं संजय दत्त हूं। सैलून में वापस आकर अच्छा लगा। मैंने हेयरकट कराया है। मैं कहना चाहूंगा कि मेरी जिंदगी में एक नए घाव ने एंट्री ली है, लेकिन मैं इसे हरा दूंगा। मैं इस कैंसर की बीमारी से निजात पा लूंगा।"

संजय दत्त ने अमिताभ बच्चन को इस अंदाज में विश किया जन्मदिन

संजय ने ये भी बताया कि वो 'केजीएफ 2' फिल्म के लिए अपनी दाढ़ी बढ़ा रहे हैं। वो इस मूवी में विलेन 'अधीरा' का रोल निभाएंगे। इसके अलावा संजय 'भुज', 'टोरबाज', 'पृथ्वीराज' और 'शमशेरा' जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे। 

बता दें कि संजय दत्त कुछ महीनों पहले सांस लेने में तकलीफ और सीने में दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती हुए थे। 11 अगस्त को उन्होंने कहा था कि अपने मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए वह कुछ समय के लिए काम से ब्रेक ले रहे हैं। 

संजय दत्त की नई तस्वीर देखकर चिंतित हुए फैंस, कहा- गेट वेल सून बाबा

फिल्म की बात करें साल 2018 में रिलीज हुई सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ' वर्ष की सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से एक थी और उनके किरदार रॉकी ने पूरे देश में तहलका मचा दिया था। फिल्म की अगली कड़ी की शूटिंग पर हालिया महामारी के कारण ब्रेक लग गया था, लेकिन अब लॉकडाउन में दी गयी ढील के साथ, लोगों ने फिर से काम करना शुरू कर दिया है।

केजीएफ 2 वर्ष 2020 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है जिसमें यश एक बार फिर रॉकी भाई की भूमिका को दोहराते हुए दिखाई देंगे। साथ ही, संजय दत्त इस फिल्म में अधीरा का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

(आईएएनएस इनपुट के साथ) 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन