1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 40 साल बाद पहली पत्नी संग नजर आए धर्मेंद्र, इस तरह मनाया नए साल का जश्न

40 साल बाद पहली पत्नी संग नजर आए धर्मेंद्र, इस तरह मनाया नए साल का जश्न

 Published : Jan 04, 2018 06:06 pm IST,  Updated : Jan 04, 2018 06:06 pm IST

गुजरे जमाने के सुपरस्टार धर्मेंद्र की भी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह परिवार के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो में धर्मेंद्र के साथ उनके दोनों बेटे सनी देओल और बॉबी देओल दिखाई दे रहे हैं। लेकिन इस तस्वीर में एक खास बात यह है कि...

dharmendra- India TV Hindi
dharmendra

नई दिल्ली: नए साल के मौके पर दुनियाभर में जश्न का माहौल देखने को मिला। वहीं फिल्मी सितारों ने भी इस खास मौके को अपने परिवार और दोस्तों के साथ जमकर सेलिब्रेट किया। अब गुजरे जमाने के सुपरस्टार धर्मेंद्र की भी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह परिवार के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो में धर्मेंद्र के साथ उनके दोनों बेटे सनी देओल और बॉबी देओल दिखाई दे रहे हैं। लेकिन इस तस्वीर में एक खास बात यह है कि इसमें धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर भी उनके साथ नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि प्रकाश कौर के बाद धर्मेंद्र ने बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल कही जाने वालीं अभिनेत्री हेमा मालिनी से दूसरी शादी की थी।

प्रकाश कौर और धर्मेंद्र के दो बेटे और दो बेटियां हैं। लेकिन एक साथ काम करते हुए धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और जल्द ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। इसके धर्मेंद्र ने अपना धर्म बदलकर हेमा से शादी कर ली, हालांकि उन्होंने अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर को भी तलाक नहीं दिया था। बता दें कि अब लंबे अर्से के बाद प्रकाश कौर की कोई तस्वीर सामने आई है।

खबरों के मुताबिक कहा जाता है कि प्रकाश मुंबई में ही अपने दोनों बेटों के साथ रहती हैं। बॉबी और सनी अपनी मां से काफी क्लोज हैं और वह अपनी मां से बेहद प्यार करते हैं। अब देओल परिवार की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।

Dharmendra
Dharmendra

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन