मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अचानक से पहुंच गए सुपरस्टार धर्मेंद्र के घर, सलमान का ये सप्राइज धर्मेंद्र को काफी पसंद आया। उन्होंने फ्राइडे को अपने फॉर्म हाउस में सलमान से मुलाकात की और उनके साथ मुलाकात की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की। तस्वीर में दोनों एक्टर्स एक दूसरे का हाथ पकड़कर तस्वीर खिंचाते नजर आ रहे हैं। दिग्गज अभिनेता धर्मेद्र का कहना है कि सुपरस्टार सलमान खान उनके लिए हमेशा बेटे जैसे रहेंगे।
Related Stories
सलमान के साथ 'प्यार किया तो डरना क्या' में नजर आ चुके धर्मेद्र ने ट्वीट किया, "फार्म में तुम्हारे अचानक आने ने मेरे दिल को गहराई से छू लिया। सलमान खान तुम मेरे लिए हमेशा बेटे जैसे रहोगे।"
धर्मेद्र इन दिनों 'यमला पगला दीवाना : फिर से' की शूटिंग में व्यस्त हैं। 'यमला पगला दीवाना' के तीसरे संस्करण में कृति खरबंदा, सनी देओल और बॉबी देओल जैसे सितारे भी नजर आएंगे। इस बीच, सलमान 'रेस' फ्रेंचाइजी के तीसरे संस्करण में दिखेंगे।